Monday, March 23, 2026
No menu items!
HomeUncategorizedरायगढ़ के किले में पर्यटकों की जान पर बनी, बारिश से सीढ़ी...

रायगढ़ के किले में पर्यटकों की जान पर बनी, बारिश से सीढ़ी से बहते पानी के बीच खुद को बचाते रहे

रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रविवार दोपहर 3:30 से 4 बजे के तक मूसलधार बारिश हुई। इससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। छत्रपति शिवाजी महाराज के रायगढ़ स्थित किले भी कुछ पर्यटक काफी परेशान हुए। दरअसल बारिश के दौरान पर्यटक किले की सीढ़ियों पर फंस गए थे। इस दौरान मूसलधार बारिश से रायगढ़ किले की सीढ़ियों से तेज धार के साथ पानी बहने लगा था। सीढ़ियों से नीचे बहते पानी के बीच किसी तरह से पर्यटक खुद को रहे थे‍।

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले मे मौजूद यहां का किला पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। यहां हर साथ लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। हालांकि कल शाम को यहां पर हुई बारिश पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब बन गई। यहां पर कई सारे पर्यटक घूमने आए थे। इस बीच मूसलाधार बारिश होने लगी। बारिश के दौरान यहां पर पर्यटकों के फंसे होने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में किले की सीढ़ियों से पानी तेज धार के साथ नीचे उतरता हुआ दिख रहा है। इस बीच कई पर्यटक सीढ़ियों पर फंस गए थे। किसी तरह से पर्यटक किनारे पर बनी दिवार के सहारे खुद को संभालते दिखे।

बता दें कि रविवार से ही रायगढ़ सहित महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश देखी जा रही है। भारी बारिश की वजह से हर जगह जलभराव की समस्या देखी जा रही है। वहीं मायानगरी कही जाने वाली मुंबई में भी बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है। मुंबई में बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भरा हुआ है। इस वजह से कई ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अभी भी बारिश से निजात नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज भी मुंबई में बारिश और हाई टाइड की चेतावनी जारी की है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments