Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडफिल्म बैड न्यूज का तीसरा सॉन्ग 'मेरे महबूब मेरे सनम' हुआ रिलीज,...

फिल्म बैड न्यूज का तीसरा सॉन्ग ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ हुआ रिलीज, पुराने गाने का है रिक्रिएशन, नहीं आया पसंद

नई दिल्ली। रोमांस-कॉमेडी ड्रामा फिल्म बैड न्यूज (Bad Newz) को रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस मूवी में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) और एमी विर्क तीनों साथ दिखाई देने वाले हैं। फैंस भी इन तीनों की जोड़ी को स्क्रीन पर एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

ऐसे में फैंस की ये एक्साइटमेंट बनी रहे इसके लिए मेकर्स भी अलग-अलग तरह की कोशिश कर रहे हैं। अभी तक इस मूवी के दो गाने ‘तौबा तौबा’ और ‘जानम’ रिलीज किए जा चुके हैं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। अब इसका तीसरा गाना ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ आउट हो गया है। हालांकि, ये गाना फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया है।

रिलीज हुआ ‘बैड न्यूज’ का तीसरा गाना

आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बैड न्यूज’ का तीसरा गाना ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ 14 जुलाई को रिलीज कर दिया गया है। हालांकि, यह गाना रीक्रिएट किया गया है। इसका ओरिजनल सॉन्ग महेश भट्ट की डायरेक्ट की गई फिल्म ‘डुप्लीकेट’ में था, जिसमें शाह रुख खान, सोनाली बेंद्रे और जूही चावला अहम किरदार में थे।

लोगों को पसंद नहीं आया गाना

एक तरफ जहां इसके पहले दो गाने हिट हुए। वहीं, अब तीसरे गाने पर लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। दरअसल, दर्शकों को यह रीक्रिएट किया हुआ गाना कुछ खास पसंद नहीं आया है। एक यूजर ने लिखा कि इस गाने की कल्पना शाह रुख खान, जूही और सोनाली के बिना नहीं की जा सकती, माफ कीजिए। दूसरे ने लिखा कि अच्छा गाना खराब कर दिया। इसके अलावा कुछ लोगों ने इसे पसंद भी किया है। बता दें कि फिल्म बैड न्यूज आने वाली 19 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। साथ ही इस मूवी का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments