Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसऑल टाइम हाई बना कारोबारी दिन, निफ्टी ने 24,598 का हाई बनाया,...

ऑल टाइम हाई बना कारोबारी दिन, निफ्टी ने 24,598 का हाई बनाया, ये 24,550 पर कर रहा कारोबार

मुंबई । निफ्टी ने आज यानी 15 जुलाई को लगातार दूसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान इसने 24,598 का स्तर छुआ। फिलहाल ये करीब 50 अंक की तेजी के साथ 24,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं सेंसेक्स में भी करीब 100 अंक की बढ़त है। ये 80,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज IT, मेटल और ऑटो शेयर्स में ज्यादा तेजी है। इससे पहले शुक्रवार यानी 12 जुलाई को शेयर बाजार ने अपना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। हांगकांग के हैंगसेंग में 1.29% की गिरावट है। हालांकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.11% की तेजी है। वहीं जापान का शेयर मार्केट आज बंद है।
HCL टेक, रिलायंस, TCS, टाटा मोटर्स, M&M, मारुति और अल्ट्राटेक सीमेंट बाजार को ऊपर खींच रहे हैं। ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील और एशियन पेंट्स बाजार को नीचे खींच रहे हैं।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली थी। डाओ जोंस 247 (0.62%) अंक चढ़कर 39,344 पर बंद हुआ था। वहीं NASDAQ 115.04 (0.63%) अंक बढ़कर 18,398 पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले पिछले हफ्ते शुक्रवार (12 जुलाई) शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने 80,893 और निफ्टी ने 24,592 का ऑल टाइम हाई बनाया था। हालांकि, बाद में बाजार रिकॉर्ड हाई से थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 622 अंक चढ़कर 80,519 और निफ्टी 186 अंक चढ़कर 24,502 के स्तर पर बंद हुआ था।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments