Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडबिग बॉस ओटीटी में एंट्री लेगी ये सोशल मीडिया सेंसेशन? कातिलाना अदाओं...

बिग बॉस ओटीटी में एंट्री लेगी ये सोशल मीडिया सेंसेशन? कातिलाना अदाओं से उड़ाएंगी सबके होश

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 में हर दिन कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है, जिससे कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली बातचीत में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। इस बार के सीजन में लवकेश कटारिया, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, विशाल पांडे, चंद्रिका गेरा दीक्षित जैसे कई कंटेस्टेंट्स हैं, जिनके आपसी झगड़े और बैकग्राउंड स्टोरी शो का हाईलाइटिंग प्वाइंट बना हुआ है।

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

बिग बॉस ओटीटी 3 से पायल मलिक (Payal Malik) और नीरज गोयत एलिमिनेट हो चुके हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट्स की संख्या कम हो गई है। इस बीच एक सोशल मीडिया सेंसेशन के वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने की चर्चा तेज है। ये वो हसीना है, जिनकी तस्वीरों को देख दिल में हलचल मच सकती है। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में जिस कंटेस्टेंट के एंट्री लेने की चर्चा तेज है, उनका नाम ब्रिष्टि समद्दार है।

कौन हैं ब्रिष्टि समद्दार?

ब्रिष्टि समद्दार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक ग्लैमरस अदाओं से भरी तस्वीरों को शेयर किया है। कभी बिकनी में, तो कभी साड़ी में, ब्रिष्टी की मदहोश करने वाली अदाएं बॉलीवुड की किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। हॉटनेस से भरे उनके वीडियो और तस्वीरें फैंस के बीच खासा पॉपुलर होते हैं।

रीजनल सिनेमा में किया है काम

ब्रिष्टि समद्दार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ ही मॉडल और एक्ट्रेस भी हैं। वह वेस्ट बंगाल की रहने वाली हैं। ब्रिष्टि रीजनल सिनेमा का हिस्सा रह चुकी है। मगर उन्हें पॉपुलैरिटी बोल्ड तस्वीरों से मिली।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments