Monday, March 23, 2026
No menu items!

मुंबई: गणेशोत्सव में जहां अधिकतर जगहों पर बैंड-बाजे और डीजे की गूंज सुनाई देती है, वहीं चेंबूर के तिलक नगर स्थित स्वराज को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी ने इस बार एक अलग और प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। सोसाइटी ने तीसरे वर्ष भी बिना किसी ध्वनि प्रदूषण के अपने आराध्य भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित किया।

इस पहल का खास पहलू यह रहा कि गणेश प्रतिमा सांडू मिट्टी से बनाई गई, जो पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल और परंपरागत है। सोसाइटी के सदस्यों का मानना है कि त्योहार का असली आनंद शांति, भक्ति और पर्यावरण संरक्षण में है, न कि शोरगुल में।

इस कदम से न केवल ध्वनि प्रदूषण को ना कहने का संदेश गया बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सस्टेनेबल गणेशोत्सव का आदर्श भी प्रस्तुत किया गया।

सोसाइटी की इस पहल की स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर भी खूब सराहना हो रही है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments