Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeधर्म-कर्मआज है सावन का पहला मंगला गौरी व्रत, माता पार्वती को समर्पित...

आज है सावन का पहला मंगला गौरी व्रत, माता पार्वती को समर्पित है व्रत

नई दिल्ली । सावन माह में पड़ने वाला मंगलवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिन माता पार्वती को समर्पित मंगला गौरी व्रत किया जाता है। मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार, सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज यानी 23 जुलाई (Mangla Gauri Vrat 2024 Date) को है।

मंगला गौरी व्रत में क्या खाना चाहिए

जो कन्याएं और महिलाएं मंगला गौरी व्रत करती हैं, उन्हें खानपान का विशेष ध्यान देना चाहिए। व्रत के नियम का पालन न करने से शुभ फल की प्राप्ति से वंचित हो सकती हैं। व्रत के दौरान फल का सेवन किया जा सकता है। साबूदाने की खीर और साबूदाने की खिचड़ी को फलाहार में शामिल किया जाता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि व्रत के भोजन में नमक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। व्रत में दूध और दही का भी सेवन कर सकते हैं।

मंगला गौरी व्रत क्यों किया जाता है ?

धार्मिक मत है कि मंगला गौरी व्रत को मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही संतान सुख की प्राप्ति होती है।

मंगला गौरी व्रत 2024 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई से हो गई है। सावन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि का समापन 23 जुलाई को सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर हो गया है। ऐसे में मंगला गौरी व्रत आज यानी 23 जुलाई को किया जा रहा है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments