Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयमुंबई में दो विमान एक ही रनवे पर, सैकड़ों यात्रियों की बच...

मुंबई में दो विमान एक ही रनवे पर, सैकड़ों यात्रियों की बच गई जान

मुंबई। दो विमानों को यात्रियों ने शनिवार को भगवान को धन्‍यवाद दिया और अपने परिजनों के भाग्‍य को सराहा। दरअसल मुंबई हवाई अड्डे पर शनिवार को सैकड़ों यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई, जब इंडिगो का एक विमान उसी रनवे पर उतर आया जहां से एयर इंडिया का एक विमान उड़ान भर रहा था।

त्वरित प्रतिक्रिया में नागरिक उड्डयन निदेशालय ने जांच शुरू कर दी है और ड्यूटी पर मौजूद एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारी को पद से हटा दिया है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में दोनों विमान एक ही रनवे पर दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही एयर इंडिया का विमान उड़ान भरता है, इंडिगो का विमान उतरता हुआ दिखाई देता है।

इंडिगो ने कहा है कि इंदौर-मुंबई फ्लाइट 6ई 6053 के पायलट ने एटीसी के निर्देशों का पालन किया। शनिवार को इंदौर से इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6053 को मुंबई एयरपोर्ट पर एटीसी ने लैंडिंग की मंजूरी दे दी थी। पायलट इन कमांड ने एप्रोच और लैंडिंग जारी रखी और एटीसी के निर्देशों का पालन किया। इंडिगो में यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है और हमने प्रक्रिया के अनुसार घटना की सूचना दी है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments