Monday, March 23, 2026
No menu items!
HomeUncategorizedकेंद्रीय मंत्री का दावा, भाजपा को 400 प्‍लस सीटें मिल...

केंद्रीय मंत्री का दावा, भाजपा को 400 प्‍लस सीटें मिल जाती तो पीओके और चीन की कब्‍जाई सीमा पर होता फैसला

नई दिल्‍ली। सरकार के गठन के बाद केंद्रीय मंत्री शिवसेना सांसद प्रतापराव जाधव ने पीओके को लेकर बड़ा दावा किया है। बता दे, लोकसभा चुनाव 2024 के बीच पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का मुद्दा काफी जोर शोर से उठाया गया था। सांसद प्रतापराव जाधव ने साफ तौर पर कहा है कि अगर एनडीए लोकसभा में 400 से ज्यादा सीटें जीत जाती तो पीओके को वापस लेना संभव हो जाता है।

केंद्रीय मंत्री और शिवसेना सांसद प्रतापराव जाधव ने रविवार को कहा कि अगर एनडीए लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतता तो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को भारत में शामिल करना और 1962 में चीन द्वारा कब्जाई गई भूमि को वापस लेना संभव हो जाता। मंत्री ने कहा कि पीओके भारत का अभिन्न अंग होने के बावजूद पाकिस्तान के नियंत्रण में है।

एक समारोह में केंद्रीय मंत्री और शिवसेना सांसद प्रतापराव जाधव ने ये भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लंबे समय से पीओके को भारत के मानचित्र में शामिल करने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य 1962 के युद्ध के दौरान चीन द्वारा कब्जाई गई भूमि को पुनः प्राप्त करना भी है। जाधव ने दावा किया कि अगर 400 से अधिक सीटें जीत जाते, तो दो-तिहाई बहुमत प्राप्त होता, जिससे ये आकांक्षाएं संभव हो जातीं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments