Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन बोले - ‘‘सर्वशक्तिमान भगवान'' ही मुझे राष्ट्रपति पद...

अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन बोले – ‘‘सर्वशक्तिमान भगवान” ही मुझे राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ से कर सकते हैं बाहर

वाशिंगटन । जो बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ राष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया के तहत हुई पहली बहस में अपने खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए शुक्रवार को कहा कि वह बहस से पहले ‘‘थके हुए और बीमार” थे। अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने साथ ही कहा कि केवल ‘‘सर्वशक्तिमान भगवान” ही उन्हें पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ से बाहर कर सकते हैं। बाइडन (81) ने यह बात एक टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में कही।

राष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया के तहत अटलांटा में 27 जून को पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई बहस में खराब प्रदर्शन के बाद बाइडन की लोकप्रियता की ‘रेटिंग’ गिर गई है जिसके बाद उन्हीं की पार्टी के कुछ नेताओं ने उनसे राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ से बाहर होने का आग्रह किया था। दूसरी बार राष्ट्रपति बनने का लक्ष्य लिए चुनावी मैदान में उतरे बाइडन ने ट्रंप पर ‘‘आदतन झूठा” होने का आरोप लगाया। बाइडन ने ‘एबीसी न्यूज’ से साक्षात्कार के दौरान राष्ट्रपति पद के चुनाव के तहत अपनी पहली बहस में अपने खराब प्रदर्शन को लेकर कहा, ”यह एक बुरा प्रकरण था। किसी गंभीर स्थिति का कोई संकेत नहीं था। मैं थक गया था। मैंने तैयारी के दौरान अपने मन की नहीं सुनी और यह केवल एक बुरी रात थी।”

यह बहस के बाद किसी टेलीविजन चैनल के साथ उनका पहला साक्षात्कार था। उन्होंने कहा, ”मैं बीमार था। चिकित्सक मेरे साथ थे। मैंने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने मेरी कोविड-19 संबंधी जांच की है। वह यह पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि मेरे बीमार होने का कारण क्या है। उन्होंने मेरी कोविड जांच की लेकिन मुझे संक्रमण नहीं हुआ था। मुझे बस सर्दी लगी थी।” बाइडन ने कहा कि बहस में उनके खराब प्रदर्शन में किसी और की नहीं ‘‘बल्कि मेरी गलती थी।” बाइडन ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के किसी भी प्रमुख नेता ने उनसे चुनाव से हटने के लिए नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से तभी हटेंगे जब “सर्वशक्तिमान भगवान” उनसे ऐसा करने के लिए कहेंगे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments