Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeधर्म-कर्मAyodhya Ram Mandir: मुस्लिम कैदी निकला राम भक्त, जेल की कमाई राम...

Ayodhya Ram Mandir: मुस्लिम कैदी निकला राम भक्त, जेल की कमाई राम मंदिर को की दान, अब हो रही चर्चा 

अयोध्या: राम मंदिर के उद्घाटन के बाद से लगातार देश विदेश से भक्त रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या  (Ayodhya) पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं का यह आंकड़ा हर दिन बढ़ रहा है। भक्त प्रभु राम (Lord Shri Ram) को दिल खोलकर दान भी दे रहे हैं। आलम यह है कि हिंदू से लेकर मुस्लिम तक प्रभु राम की भक्ति में लीन हैं। वे अपनी गाढ़ी कमाई का अंशदान भी राम मंदिर (Ram Mandir) में कर रहे हैं। फ़िलहाल एक ऐसे मुस्लिम रामभक्त की चर्चा शुरू है जो फतेहपुर जेल में बंद है। इस कैदी ने जेल में काम करके हुई कमाई को प्रभु राम के चरणों में समर्पित किया है। इस दान की चर्चाएं चारों तरफ हो रही हैं।

कौन है ये मुस्लिम राम भक्त

फतेहपुर जिले में बंद इस मुस्लिम राम भक्त का नाम जियाउल हसन है। जो जेल में झाड़ू लगाने का काम करता है। काम के बदले इस मुस्लिम भक्त ने मेहनताने के रूप में मिली अपनी डेढ़ महीने की कमाई को रामलला को समर्पित कर दिया। मुस्लिम राम भक्त ने बीती 17 जनवरी को राम मंदिर ट्रस्ट को 1075 रुपए का दान समर्पित किया है। जियाउल हसन मूल रूप से फतेहपुर के राम जानकीपुरम के रहने वाला है।

Must Watch : डॉक्टर के दिए टास्क से लोग हो गए हैरान, 137 मिलियन लोगों ने देखा ये धमाकेदार VIDEO

राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता के मुताबिक उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की जेल में एक मुस्लिम कैदी जियाउल हसन बंद है।  जियाउल हसन ने जेल में काम करने के बाद जितना पैसा इकट्ठा हुआ। उसने सब प्रभु श्रीराम को दान कर दिया। हसन ने 1075 रुपए का चेक राम मंदिर ट्रस्ट के नाम पर दिया है।

पीएम मोदी की सभा में जनता के पैसों की बर्बादी, पंडाल पर 13 करोड़ रुपए का खर्च, जबरदस्ती भीड़ जुटाने की कोशिश: नाना पटोले

बतौर प्रकाश गुप्ता कैदी ने राम भक्त होने का प्रमाण पेश करते हुए बताया कि चार-पांच पीढ़ी पहले सभी मुस्लिम हिंदू ही थे। इसी वजह है कि इस मुस्लिम कैदी ने प्रभु राम के भव्य मंदिर निर्माण में 1075 रुपए का चेक दान दिया है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments