लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक महिला द्वारा अपने नौकर का गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट) काटने का मामला सामने आया है। महिला के आरोप के मुताबिक नौकर ने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की थी। महिला ने चाकू से नौकर का प्राइवेट पार्ट काट दिया और कटे हुए हिस्से को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गई। बाद में महिला ने पूरा मामला पुलिस को बताया। दरअसल इस महिला का पति सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी करता है। बुधवार को घर पर कोई नहीं था, इसका फायदा उठाकर नौकर ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया।
जैसे तैसे महिला रसोई बंद करने की बात कहकर वहां से भाग निकली। बाद में वह चाकू लेकर आई थी और उसने नौकर का गुप्तांग काट दिया। जिसने उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। यह घटना उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले की है।
जांच में जुटी यूपी पुलिस
घटना की जानकारी के बाद जब पुलिस महिला के घर आई तो उन्हें खून से सनी एक चादर मिली। उन्होंने महिला द्वारा इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया। आरोपी की हालत गंभीर बताई जा रही है। यूपी पुलिस के मुताबिक उसे इलाज के लिए प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हालांकि, पुलिस को दिए अपने बयान में इस शख्स ने एक अलग ही पक्ष बताया। उसने बताया कि मैं बचपन से ही इस महिला के घर में काम कर रहा हूं। घटना वाले दिन महिला ने मुझे फोन किया। लड़के ने कहा कि उसने मुझे बेहोश कर दिया और मेरा गुप्तांग काट दिया।
किसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है?
युवक के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 326 और 308 के तहत मामला दर्ज किया है। बाद में उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने पहले युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे इलाज के लिए प्रयागराज में भर्ती कराया गया।
