Kanpur: टूटे हुए नाले से होकर गुजरते हुए लोगों की यह तस्वीर 2 अगस्त के पहले की है। नानकारी के निवासी बीते कई दिनों से यूं ही जान हथेली पर रखकर इस जर्जर हो चुके नाले से गुजरने को मजबूर थे। नानकारी कानपुर नगर निगम का वार्ड नंबर 27 है। इसी वार्ड में यह जर्जर नाला भी था। जिसमें कई दिनों से एक बड़ा सा होल हो गया था लेकिन इसको रिपेयर करवाने की दिशा कोई कदम नहीं उठ रहा था।
आपको बता दें कि यह वो नाला है जो नानकारी और आईआईटी को जोड़ता है। यह वह नाला है जो नरामऊ और तक जीटी रोड तक जाता है लेकिन इस जर्जर हो चुके नाले के बीचो-बीच एक बड़ा सा होल काफी दिनों पहले हो चुका था।
हजारों की जनसंख्या में इस रोड का इस्तेमाल कर रही थी
आसपास के लोग काफी परेशान थे उन्होंने इस बाबत स्थानीय पार्षद से शिकायत भी की थी लेकिन मामले का कोई हल मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा था। मजबूरी में नानकारी की हजारों की जनसंख्या में इस रोड का इस्तेमाल कर रही थी। जनता यहां मौजूद खतरे को जानते हुए यहां से गुजर रही थी। इसी बीच इस टूटे हुए नाले को लेकर लीड न्यूज़ टुडे की टीम ने नगर निगम को अवगत कराया और ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज की।
इसके बाद स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की इस तकलीफ को खत्म करने के लिए नगर निगम ने भी तत्परता दिखाई और लीड न्यूज़ टुडे की शिकायत के बाद 2 अगस्त से नाले के दुरुस्तीकरण का काम शुरू किया गया जो तकरीबन दो से तीन दिन तक चला और अब नाला दुरुस्त हो चुका है।
अब नाला दुरुस्त हो चुका है और लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए लीड न्यूज़ टुडे और उनकी टीम का धन्यवाद भी किया है उन्होंने कहा कि अगर लीड न्यूज़ टुडे इस जनता से जुड़े मुद्दे को लेकर पहल ना करता तो शायद यह मामला काफी लंबा खिंच सकता था।
जनता के मुद्दों को उठाएगा लीड न्यूज़ टुडे
लीड न्यूज़ की टीम ने खुद जर्जर हो चुके नाले का मुआयना किया, लोगों से बातचीत की, उनकी समस्या को समझा और उसके निस्तारण के लिए नगर निगम तक जनता की बात पहुंचाई। जनता ने भी इलाके के अन्य मुद्दों को भी हल करने के लिए लीड न्यूज़ टुडे से समय-समय पर आने की बात कही है।
लीड न्यूज़ टुडे भी नानकारी की जनता को भरोसा दिलाता है कि जब भी जनता से जुड़े ऐसे गंभीर मुद्दे होंगे तो लीड न्यूज़ टुडे उनको सही मंच पर उठायेगा ताकि लोगों की समस्या का निदान हो सके और लोगों का जीवन आसान हो सके।
