Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयउत्तराखंड : चारधाम यात्रियों के लिए अलर्ट जारी, अगले चार दिन तक...

उत्तराखंड : चारधाम यात्रियों के लिए अलर्ट जारी, अगले चार दिन तक बारिश की संभावना

देहरादून । उत्तराखंड आने वाले चारधाम यात्री सतर्क रहें। चारधाम यात्रा रूट पर अगले चार दिन तक बारिश की संभावना है। ऐसे में यात्रियों को सावधानीपूर्वक यात्रा करने के साथ सतर्कता बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग ने चारधाम तीर्थयात्रियों को सलाह देते हुए आग्रह किया है कि तीर्थयात्री बारिश होने पर यात्रा करने से बचें। मौसम पूर्वानुमान की जानकारी लेने के बाद यात्रा करें। चारधाम यात्रा के दौरान रात होने से पहले अपने गंतव्य पर पहुंचे। खाने-पीने की चीजें यात्रा के दौरान साथ रखें। गर्म कपड़े और जरूरी दवाएं साथ लेकर यात्रा पर चलें।

उत्तराखंड में मई का महीना सबसे गर्म रहा। लेकिन अब मौसम करवट लेने वाला है। पहाड़ी इलाकों में अगले चार दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि मैदानी इलाकों में अब भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में अब प्रदेश में मौसम के दो रूप देखने को मिलेंगे। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में इन दिनों गर्मी भरा मौसम है। लोग चिलचिलाती गर्मी से परेशान हैं तो वहीं अब पहाड़ी इलाकों में आफत की बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने प्रदेश में 27 मई से लेकर 31 मई तक प्रदेश के 10 जिलों देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, टिहरी, पौड़ी और अल्मोड़ा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

11 जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना
28 मई को उत्तराखंड के 11 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में बारिश हो सकती है। साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है तो वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 31 मई तक उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में हैं चारधाम
केदारनाथ धाम उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। 10 मई से शुरू चारधाम यात्रा में केदारनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बद्रीनाथ धाम चमोली जिले में है। इस धाम में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम उत्तरकाशी जिले में हैं।

मैदानी इलाकों में बढ़ते पारे से लोग बेहाल
उत्तराखंड के मैदानी जिलों की बात करें तो यहां तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। मैदानी इलाकों में पारा चढ़ने से लोगों का जमकर पसीना निकल रहा है। बढ़ते पारे की वजह से लोग बेहाल हो रहे हैं। तपती गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोगों का जमकर पसीना निकल रहा है। सोमवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments