Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडविक्की के डांस ने जीत लिया दिल, सलमान खान ने कहा ग्रेट...

विक्की के डांस ने जीत लिया दिल, सलमान खान ने कहा ग्रेट मूव्स विक्की

मुंबई. विक्की कौशल अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं. पिछले काफी वक्त से विक्की कौशल एक बड़ी हिट फिल्म की तलाश में जुटे हैं. इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्म बैड न्यूज लगातार सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है. विक्की कौशल के साथ इस फिल्म में तृप्ति डिमरी और एमी विर्क लीड रोल में नजर आने वाले हैं. मेकर्स ने हाल ही में विक्की का डांस नंबर रिलीज किया है.

गाने के बोल तौबा तौबा हैं. ये गाना रिलीज होने के साथ ही ट्रेंड करने लगा है. गाने में विक्की कौशल के धमाकेदार डांस ने सभी को अपना दीवाना बना लिया है. फैन्स से लेकर बॉलीवुड सितारे तक एक्टर के डांस मूव्स की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच सलमान खान ने भी जब विक्की का ये गाना देखा और गाने में विक्की का शानदार परफॉर्मेंस देखा तो वो खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए.

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर विक्की कौशल का गाना शेयर किया है. साथ ही उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ग्रेट मूव्स विक्की गाना काफी अच्छा दिख रहा है..बेस्ट विशिज़ विक्की कौशल. एक्टर ने जैसे ही सुपरस्टार का ये पोस्ट देखा तो वो भी खुशी से फूले नहीं समा पाए. विक्की ने सलमान को थैंक्स कहते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, सो स्वीट ऑफ यू सलमान सर. थैंक्यू सो मच. ये मेरे और मेरी टीम के लिए काफी मायने रखता है.

तौबा तौबा गाने में विक्की के किलर मूव्स के साथ-साथ तृप्ति भी अपनी कातिलाना अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं. ऋतिक रोशन भी विक्की के डांस की तारीफ कर चुके हैं. उन्होंने गाने पर कमेंट करते हुए कहा, बहुत बढ़िया यार. लव द स्टाइल. ऋतिक के कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, और अब मेरी गुड नाइट हो गई. जीवन..सफल. इस गाने से पहले विक्की का ये अंदाज कभी नहीं देखने को मिला था.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments