नई दिल्ली । हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस बार विनायक चतुर्थी 9 जुलाई यानी आज मनाई जाएगी। इस अवसर पर गणेश जी की पूजा करने और व्रत रखने का विधान है। इस दिन बप्पा की पूजा करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही जॉब में प्रमोशन मिलती है। ज्योतिष शास्त्रों में कुछ उपायों के बारे में बताया गया है। मान्यता है कि इन उपायों को करने से गणपति जी खुश होते हैं और अपना आशीर्वाद हमेशा बनाए रखते हैं। तो आइए जानते हैं, इन उपायों के बारे में-
विनायक चतुर्थी के उपाय
विनायक चतुर्थी के दिन स्नान करने के बाद गणेश जी के मंदिर जाएं और उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं। साथ ही उन्हें मोदक का भोग लगाएं। इस उपाय को करने से घर-परिवार में खुशियां बनी रहती हैं। साथ ही धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए हरे रंग के वस्त्र धारण करें, पूरे विधि-विधान से बप्पा की पूजा करें और उनके मंत्रों का जाप करें। इस उपाय को करने से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बनने लगते हैं।
गणेश जी को सिंदूर, चंदन, फल, फूल और दूर्वा अर्पित करें। इस उपाय को करने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ में धन लाभ के योग बनते हैं। विनायक चतुर्थी के अवसर पर बप्पा को शमी के पत्ते अर्पित करना बहुत ही शुभ होता है। इस दिन गणेश जी की पूजा में शमी के पत्ते भी शामिल करें। ऐसा करने से कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलती है और परिवार के सदस्यों के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होते हैं।
