Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयSupreme Court: नहीं थम रहा संदेशखाली मुद्दा, एक महिला पहुंची सुप्रीम कोर्ट,...

Supreme Court: नहीं थम रहा संदेशखाली मुद्दा, एक महिला पहुंची सुप्रीम कोर्ट, मामले की जांच पर जताया संदेह

नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के दौरान संदेशखाली का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब संदेशखाली की एक महिला ने हालिया स्टिंग वीडियो और तीन महिलाओं द्वारा दर्ज की गई रेप की शिकायतों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। महिला की मांग है कि संदेशखाली में हालिया घटित इन सभी घटनाओं की अदालत की निगरानी में जांच होनी चाहिए। यह महिला वही हैं, जिन्होंने पहले दावा किया था कि उन्हें कोरे कागज पर साइन करने के लिए मजबूर किया गया था। सोमवार को बंगाल के महाधिवक्ता किशोर दत्त ने कलकत्ता हाई कोर्ट के सामने महिला की इस याचिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सप्ताह तक मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

दरअसल, कलकत्ता हाई कोर्ट के जज जस्टिस जय सेनगुप्ता भाजपा नेता गंगाधर कोयल द्वारा दाखिल एक याचिका की सुनवाई कर रहे थे। कोयल ने संदेशखाली में यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर प्रसारित कथित स्टिंग वीडियो से जुड़े मामले को राज्य पुलिस से सीबीआई में ट्रांसफर करने की गुहार लगाई है। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी जान को खतरा है और वीडियो की वजह से संदेशखाली में तनाव पैदा हो रहा है।

सुनवाई मंगलवार तक के लिए स्थगित

मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी। संदेशखाली के भाजपा नेता कोयल ने अपनी याचिका में दावा किया है कि तकनीक की मदद से वीडियो में उनकी आवाज से मिलती-जुलती आवाज डाली गई है और उन्हें बदनाम करने के लिए इसे प्रसारित किया जा रहा है। कोयल ने दावा किया कि वीडियो की वजह से संदेशखाली में तनाव पैदा हो रहा है और उन्हें अपनी जान को खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने अदालत से केंद्रीय बल की सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश देने का भी आग्रह किया।

भायंदर में इंडिया अलायंस पर भड़के राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, बोले- लूट, झूठ और भ्रष्टाचार ही विरोधियों का मूल मंत्र

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृण्मूल कांग्रेस ने हाल में कथित स्टिंग का एक वीडियो प्रसारित किया है जिसमें कोयल दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कथित वीडियो की सत्यता की प्रमाणिकता पर संदेह है। वीडियो में कोयल जैसा दिख रहा व्यक्ति दावा कर रहा है कि संदेशखाली में यौन उत्पीड़न के लगाए गए आरोप ‘गढ़े’ गए थे।

Maharashtra: ‘उद्धव ठाकरे और कांग्रेस को वोट दो, मस्जिद से जारी फतवा’, पुणे में राज ठाकरे का दावा 

याचिकाकर्ता ने यह भी कहा कि वह कथित वीडियो में उसकी फर्जी आवाज को लेकर सीबीआई अधिकारियों से मिल चुके हैं। सीबीआई कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में कथित यौन उत्पीड़न और जमीन कब्जाने के मामलों की जांच कर रही है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments