Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडगौहर खान के पति जैद दरबार ने बेघर आदमी का मजाक उड़ाया...

गौहर खान के पति जैद दरबार ने बेघर आदमी का मजाक उड़ाया तो खूब पड़ी लताड़ा

मुंबई। गौहर खान के पति जैद दरबार ने हाल ही ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर उनकी खूब किरकिरी हो रही है। यूजर्स ने जैद दरबार को खरी-खोटी सुनाई और ताने मारे। यहां तक कि जैद को ‘गौहर खान का जोकर पति’ भी कह डाला। अब जैद दरबार ने लोगों का दिल दुखाने के लिए माफी मांगी है और कहा है कि वह सभी लोगों का सम्मान करते हैं और उनके लिए इंसानियत मायने रखती है। दरअसल जैद दरबार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उनके बाजू में ही एक बेघर व्यक्ति फुटपाथ पर सोता नजर आ रहा था। लोगों को जैद दरबार का यह रवैया रास नहीं आया और निशाने पर ले लिया। जैद ने अब माफी मांग ली है।

जैद दरबार ने हाल ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह फुटपाथ पर सोए बेघर व्यक्ति के पास खड़े पोज दे रहे थे। साथ में लिखा था, ‘न एसी, न फैन और न कोई अंधेरा, लेकिन फिर भी इतनी शांति से सोया हुआ है क्योंकि इसकी कोई पत्नी नहीं है? साथ में जैद ने लाफिंग इमोजी बनाए थे।

जैद दरबार ने मसखरी करने की कोशिश की थी, पर उनका यह मजाक भारी पड़ गया। जैद दरबार की बुरी तरह लताड़ा जाने लगा। सोशल मीडिया और ‘रेडिट’ पर ‘गौहर का जोकर पति’ चर्चा का विषय बन गया। एक यूजर ने जैद को लताड़ते हुए लिखा, ‘सबकुछ जोक या मजाकिया नहीं होता। बहुत ही शर्मनाक और अमानवीय।

मामला बढ़ते देख जैद दरबार ने माफी मांग ली और लिखा, कुछ देर पहले मैंने एक स्टोरी लगाई थी, जिसकी खूब आलोचना हुई। कभी-कभी मजाक भी गलत पड़ जाता है। और गलती स्वीकार करने में कोई नुकसान नहीं है। आखिर गलती इंसान से ही होती है। मैं किसी की निजता का हनन नहीं करना चाहता था। मेरे दिल में हर इंसान के लिए सम्मान और प्यार है। मुझे जब गलती का अहसास हुआ तो तुरंत ही स्टोरी डिलीट कर दी थी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments