Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeखेलखिताब जीतने के बाद विराट कोहली ने किया इमोशनल पोस्‍ट, पत्‍नी अनुष्का...

खिताब जीतने के बाद विराट कोहली ने किया इमोशनल पोस्‍ट, पत्‍नी अनुष्का के लिए लिखा- तुम्हारे बिना यह…

नई दिल्‍ली । टीम इंडिया (Team India)के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली(Virat Kohli the batsman) ने टी20 वर्ल्ड कप 2024(t20 world cup 2024) का खिताब जीतने(Winning the title) के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma Wife) के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर (share emotional post)किया है। किंग कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए अपना आभार व्यक्त किया है और कहा है कि उनके बिना यह सब संभव नहीं था। बता दें, विराट कोहली की बुरी परफॉर्मेंस पर अकसर सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को ट्रोल किया जाता था। यह जवाब उनक ट्रोलर्स के लिए ही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

तुम्हारे बिना यह सब कुछ संभव नहीं होता माई लव

विराट कोहली ने लिखा, “तुम्हारे बिना यह सब कुछ संभव नहीं होता माई लव। तुम मुझे विनम्र, जमीन से जुड़े रखते हो और हमेशा पूरी ईमानदारी से अपनी बात कहती हो। मैं आपके लिए इससे अधिक आभारी नहीं हो सकता। यह जीत जितनी मेरी है, उतनी ही तुम्हारी भी है। तुम्हारा शुक्रिया और आई लव यू कि तुम तुम हो।”

विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद T20I से रिटायरमेंट ले लिया है। वह अब भारत के लिए दो फॉर्मेट -टेस्ट और वनडे- खेलते हुए नजर आएंगे।

कोहली की 2017 में अनुष्का से शादी के बाद पहली बड़ी जीत

बता दें, कोहली की 2017 में अनुष्का से शादी के बाद पहली बड़ी जीत है। अतीत में, जब भी कोहली कम स्कोर पर आउट हुए, बॉलीवुड अभिनेता को सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर ट्रोल किया गया।

उन्हें कई मौकों पर टीम इंडिया के लिए ‘अनलकी’ भी कहा गया था। जब ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में उनकी मौजूदगी के दौरान, टीम वनडे वर्ल्ड कप 2015 के सेमीफाइनल में हार गई थी, उस मैच में कोहली सिर्फ 1 (13) रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए थे।

हालांकि, कोहली ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कई बार अपने ट्रोल्स को जवाब देते हुए उनके व्यवहार को शर्मनाक बताया। 2017 में अपनी शादी के बाद से ही दोनों एक-दूसरे के लिए मजबूती का स्तंभ रहे हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments