Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयप्रधानमंत्री मोदी समेत दुनिया के अन्‍य नेताओं ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री...

प्रधानमंत्री मोदी समेत दुनिया के अन्‍य नेताओं ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री स्टॉर्मर को दी बधाई

लंदन । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित विश्व के कई नेताओं ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर को शुक्रवार को बधाई दी। स्टॉर्मर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी को संसद में बहुमत के लिए आवश्यक 326 सीट पर जीत मिल गई। लेबर पार्टी 14 वर्ष के बाद सत्ता में आई है। बकिंघम पैलेस में महाराजा चार्ल्स तृतीय से मुलाकात के बाद स्टॉर्मर आधिकारिक रूप से ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए। महाराजा चार्ल्स तृतीय ने उनसे अगली सरकार बनाने को कहा।

निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है और उनकी कंजर्वेटिव पार्टी को इतिहास की सबसे बुरी चुनावी हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले, ऋषि सुनक (44) ने महाराजा चार्ल्स तृतीय से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। मोदी ने स्टॉर्मर को उनकी ऐतिहासिक जीत पर ‘‘बधाई और शुभकामनाएं” दीं। उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के साथ ही पारस्परिक विकास एवं समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक तथा रचनात्मक सहयोग की उम्मीद जताई। मोदी ने इसके साथ ही सुनक के नेतृत्व की सराहना की और अपने कार्यकाल के दौरान भारत और ब्रिटेन के संबंधों को प्रगाढ़ करने में उनके ‘सक्रिय योगदान’ के प्रति आभार जताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ब्रिटेन के आम चुनाव में उल्लेखनीय जीत पर कीर स्टॉर्मर को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मैं सभी क्षेत्रों में भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने, पारस्परिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक और रचनात्मक सहयोग की उम्मीद करता हूं।” मोदी ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘ब्रिटेन को सराहनीय नेतृत्व देने और अपने कार्यकाल के दौरान भारत और ब्रिटेन के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने में आपके सक्रिय योगदान के लिए धन्यवाद ऋषि सुनक। आपको और आपके परिवार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments