Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसआपके फोन की जासूसी हो रही है! ये 8 संकेत आपको...

आपके फोन की जासूसी हो रही है! ये 8 संकेत आपको बताएंगे हां या न

नई दिल्‍ली. इंटरनेट के बढ़ते उपयोग की वजह से फोन हैकिंग की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं. फोन को हैक करने के लिए हैकर्स तरह तरह के उपाय निकलते हैं. ऐसे में आपको सतर्क और जागरूक रहने की बेहद जरूरत है. पर समस्‍या है कि आप कैसे पता लगा सकते हैं कि आपका फोन हैक हो गया है? चिंता मत करिए, इस बारे में पता लगाने के लिए इन 8 प्‍वाइंट पर ध्‍यान दीजिए बस आप पता लगा सकते हैं कि कहीं आपका फोन हैक तो नहीं हो गया है.

अगर आपका फोन जल्द डिस्चार्ज हो रहा है तो हो सकता है कि आपका फोन हैक हो गया हो, क्योंकि कई बार बैकग्राउंड में जासूसी एप्स चलने की वजह से फोन की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है. ऐसे में इस ओर ध्यान देने की जरूरत है. ये ध्यान रखने की जरूरत है कि आपके फोन में ऐसे एप्स न हों, जिसको आप यूज नहीं करते हों. कई बार आपकी इजाजत के बिना कोई एप इंस्टॉल हो जाता है, ऐसे में इसे हटाना बेहद जरूरी है. ये फोन हैकिंग का एक कारण बन सकता है. इन अनजान एप्स में जासूसी सॉफ्टवेयर छिपे हो सकते हैं.

अगर आपका डिवाइस जल्दी गर्म हो रहा है तो ऐसा मुमकिन है कि जासूस रियल टाइम में डिवाइस लोकेशन ट्रैक कर रहे हों. इसके लिए वे जीपीएस सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में फोन के हार्डवेयर पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है. फोन हैक होने की स्थिति में आपके डिवाइस में खराबी जैसे स्क्रीन फ्लैशिंग, ऑटोमेटिक फोन सेटिंग चेंज, या फोन काम न करना जैसी चीजें हो सकती हैं.

अगर आपके फोन में कॉलिंग के दौरान किसी भी तरह का बैकग्राउंड वॉइज सुनाई दे, तो सतर्क हो जाएं. ये हैकिंग के संकेत हो सकते हैं. आपने डिवाइस के ब्राउजिंग हिस्ट्री को भी चेक कर सकते हैं. कई बार जासूस एप्लिकेशन डाउनलोड कर आपके फोन पर कब्जा कर सकते हैं.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments