नई दिल्ली । प्रिंस नरुला और युविका चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा-‘हम दोनों को प्रेग्नेंसी मुबारक हो।’ इस वीडियो में दोनों बारिश का लत्फ उठाते, कॉफी पीते, सेंडविच खाते और फिर हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं।
इस दौरान मॉम-टू-बी युविका लाइट पिंक ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं और प्रिंस भी काफी मस्तमौला दिख रहे हैं।
फैंस कपल के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें, युविका चौधरी और प्रिंस नरुला की लव स्टोरी की शुरुआत टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ में हुई थी। प्रिंस इस सीजन के विनर बने थे। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों के प्यार का परवाना चढ़ता रहा और 12 अक्तूबर 2018 को कपल ने एक दूजे संग शादी रचा ली। दोनों की शादी मुंबई में धूमधाम से हुई थी। अब यह कपल जल्द ही दो से तीन हो जाएंगे।
