Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयपपुआ न्यू गिनी के काओकालम गांव में तड़के हुए भूस्खलन से 100...

पपुआ न्यू गिनी के काओकालम गांव में तड़के हुए भूस्खलन से 100 लोगों की मौत

मेलबर्न। पपुआ न्यू गिनी के सुदूर गांव काओकालम में भूस्खलन से 100 लोगों की मौत की खबर है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक यहां एंगा प्रांत में गांव के पास सुबह करीब तीन बजे भूस्खलन से कई घर तबाह हो गए। राहत बचाव कर्मी यहां लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं। कई शवों को निकाला भी जा चुका है। ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टर एबीसी ने स्थानीय लोगों के हवाले से इस घटना की जानकारी साझा की है। काओकालम के एक शख्स ने चैनल को बताया कि लोगों के लिए राहत-बचाव कार्य काफी मुश्किल हो रहे हैं। कई भारी पत्थर, पेड़ और पौधे गिर गए हैं। इससे इमारतों को नुकसान पहुंचा और वह भी ढह गईं। इसके चलते शवों को खोजने में काफी मुश्किल आ रही है।

एलिजाबेथ लारुमा के अनुसार पास की पहाड़ी से मिट्टी और पेड़ों के गिरने से कई घर तबाह हो गए। यह उस वक्त हुआ, जब पूरा गांव गहरी नींद में था। उन्होंने कहा कि गांव के 100 से ज्यादा लोग मलबे में दबे हैं। इस भूस्खलन से गांव का पोर्गेरा शहर से संपर्क कट गया है। यह शहर अपनी सोने की खदानों के लिए चर्चित है। लारुमा ने कहा कि सड़कों के बंद होने की वजह से लोगों में आवश्यक जरूरतों की आपूर्ति को लेकर चिंता है, क्योंकि यह भी साफ नहीं है कि यह मलबा कब तक हटेगा और जरूरी चीजें लोगों तक कैसे पहुंचेंगी। उन्होंने पपुआ न्यू गिनी सरकार और एनजीओ से तत्काल सहायता भेजने का आह्वान किया।

भूस्खलन की चपेट में आने से कई गांव के कई घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। राहत और बचावकर्मी यहां लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं। कई शवों को निकाला जा चुका है। स्थानीय लोग भूस्खलन के बाद दबे हुए शवों को बाहर निकालने में राहत और बचाव कर्मियों की मदद कर रहे हैं।

पापुआ न्यू गिनी की सरकार और पुलिस ने इस घटना पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है। पापुआ न्यू गिनी एक विविधतापूर्ण विकासशील देश है, जहां 800 से ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं। यहां अधिकतर लोग खेती करके अपनी आजीविका कमाते हैं। पापुआ न्यू गिनी की जनसंख्या 1 करोड़ है। यह ऑस्ट्रेलिया के बाद सबसे अधिक आबादी वाला दक्षिण प्रशांत देश है। ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या 2 करोड़ 70 लाख है।

भूस्खलन से पहले पापुआ न्यू गिनी भूकंप के झटके भी महसूस किए गए थे। भूकंप फिन्सचाफेन से 39 किलोमीटर नॉर्थवेस्ट में आया था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई थी। भारतीय समयानुसार पापुआ न्यू गिनी में यह भूकंप गुरुवार सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर आया था। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने भी पापुआ न्यू गिनी में भूकंप की पुष्टि की थी। पापुआ न्यू गिनी में भूकंप से नुकसान की कोई खबर नहीं थी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments