Thursday, April 16, 2026
No menu items!
HomeBreaking NewsMaratha Reservation: जरांगे पाटिल के पोस्टर में श्रीकांत शिंदे की फोटो, CM...

Maratha Reservation: जरांगे पाटिल के पोस्टर में श्रीकांत शिंदे की फोटो, CM के गढ़ में आज सभा, एकनाथ शिंदे का समर्थन किसको? चर्चा शुरू 

डोंबिवली: मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) के लिए विरोध प्रदर्शन के बाद मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) ने राज्य भर में दौरा और सभाएं करना शुरू कर दिया है। इसके मद्देनजर आज शाम मायानगरी मुंबई से सटे कल्याण पूर्व के पोटे मैदान में मनोज जरांगे पाटिल की सभा होगी। चूंकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के गृह जिले में यह पहली सभा है।

इसलिए मराठा क्रांति मोर्चा ने इस सभा की तैयारी शुरू कर दी है। जगह-जगह झंडे और बैनर लगाए गए हैं। फिलहाल यह बैनर राज्य में चर्चा का विषय बन गया है।

मनोज जरांगे पाटिल के लिए लगाए गए पोस्टर में एकनाथ शिंदे गुट के सांसद श्रीकांत शिंदे की तस्वीर

चर्चा में क्यों है मनोज जरांगे पाटिल का पोस्टर?

ठाणे जिले के कल्याण पूर्व में मनोज जरांगे पाटिल की सभा के कुछ बैनर लगाए गए हैं। इसमें पूर्व नगरसेवकों के साथ सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे और इलाके के सांसद श्रीकांत शिंदे, शिवसेना शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ की भी तस्वीरें हैं।

इसे भी पढ़ें:  मराठा आरक्षण कब मिलेगा? एकनाथ शिंदे सरकार का प्रतिनिधिमंडल जरांगे पाटिल को आज दे सकता है टाइम बांड

ऐसे में यह सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या मनोज जरांगे पाटिल सभा को एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना का समर्थन प्राप्त है? लिहाजा सीएम एकनाथ शिंदे के गढ़ में हो रही जरांगे पाटिल की इस सभा पर सभी की निगाहें टिकी हुईं हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments