Thursday, April 16, 2026
No menu items!
HomeराजनीतिRajasthan Election: राजस्थान चुनाव में एकनाथ शिंदे की एंट्री, किस- किस का...

Rajasthan Election: राजस्थान चुनाव में एकनाथ शिंदे की एंट्री, किस- किस का करेंगे प्रचार, जानिए

मुंबई: राजस्थान में चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। संभावना जताई गई है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) चुनाव के आखिरी चरण में राजस्थान (Rajasthan Election 2023) में चुनावी दौरे पर जाएंगे। खबर है कि एकनाथ शिंदे बीजेपी के लिए प्रचार के लिए नहीं बल्कि वह राजस्थान में शिवसेना (Shivsena) के एकमात्र उम्मीदवार राजेंद्र गुढ़ा के लिए प्रचार करने जा रहे हैं। विश्वस्त सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे चुनाव प्रचार के लिए राजस्थान जाएंगे।

राजस्थान में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा शिवसेना से चुनाव लड़ रहे हैं। खबर है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राजेंद्र गुढ़ा के लिए चुनाव प्रचार करने राजस्थान जाएंगे। दरअसल अधिकांश मराठी भाई अपने व्यवसाय के लिए राजस्थान में बस गए हैं।

एकनाथ शिंदे ने कर्नाटक चुनाव में भी प्रचार किया था

वहीं कारोबार के सिलसिले में मुंबई में बसे कारोबारी वोट देने के लिए राजस्थान जाते हैं। खबर है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इन वोटरों को आकर्षित करने के लिए राजस्थान में प्रचार करने जा रहे हैं। महाराष्ट्र में राजनीतिक बदलाव के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इससे पहले कर्नाटक चुनाव के दौरान भी प्रचार किया था।

कौन हैं राजेंद्र गुढ़ा?

राजेंद्र गुढ़ा गहलोत सरकार में मंत्री हैं। 55 वर्षीय राजेंद्र गुढ़ा 2008 से राजस्थान की राजनीति में सक्रिय हैं। वह पहले कांग्रेस और फिर बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं। पिछले चुनाव में वह बसपा से निर्वाचित हुए थे।

इसके बाद वह कांग्रेस सरकार में शामिल हो गए और उन्हें मंत्री पद मिला। लेकिन सत्ता में रहते हुए भी उन्हें अशोक गहलोत के प्रमुख आलोचक के रूप में जाना जाता है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments