Bollywood Actor Shahrukh Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार किंग खान शाहरुख इस समय अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्मों को फैन्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इनमें जनवरी में आई ‘पठान’ और सितंबर में आई ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई की है। फिलहाल किंग खान एक मशहूर सिंगर के आरोपों के चलते सुर्खियों में हैं। किंग खान की फिल्म ‘डंकी’ दिसंबर में रिलीज होगी और इसका निर्देशन मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी ने किया है।
शाहरुख अपने तरह-तरह के गॉसिप और स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। शाहरुख खान का नाम भारत में सबसे ज्यादा फैन बेस वाले अभिनेता के रूप में लिया जाता है। उनके प्रशंसक सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं।
अब मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने किंग खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है। जिन लोगों ने ‘यस बॉस’ का ‘मैं कोई ऐसा गीत गौ’, ‘चलते-चलते’ का ‘प्यार हमको भी है’, ‘प्यार तुमको भी है’ सुना है, उनके दिमाग में सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का नाम तुरंत आ जाएगा। शाहरुख की फिल्मों में ज्यादातर गाने अभिजीत ने ही गाए हैं।
शाहरुख खान और अभिजीत भट्टाचार्य का विवाद
आज तक को दिए एक इंटरव्यू में अभिजीत ने शाहरुख की पर्सनैलिटी के बारे में कुछ खुलासे किए हैं। जिसे सुनकर शाहरुख के फैंस हैरान हो गए हैं। अभिजीत ने कहा कि शाहरुख एक बहुत ही प्रोफेशनल इंसान हैं जो लोगों का इस्तेमाल करते हैं। शाहरुख ने अपने अब तक के बॉलीवुड करियर में सैकड़ों अभिनेताओं के साथ काम किया है। लेकिन यह देखा गया है कि अभिजीत भट्टाचार्य के साथ काम करने के दौरान कुछ विवाद भी हुए हैं।
अभिजीत ने शाहरुख की फिल्मों अंजाम, यस बॉस, मैं हूं ना, जैसी फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दी है। अभिजीत ने इंटरव्यू में कहा कि शाहरुख एक सेल्फ-मेड इंसान हैं। इस बात में कोई शक नहीं है। उनमें आत्मविश्वास और स्वाभिमान है हम दोनों के अंदर ये चीज है। दोनों में अहंकार नहीं बल्कि स्वाभिमान है।
शाहरुख खान लोगों का इस्तेमाल करते हैं?
अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा कि हमने कई बार अपने विवाद को सुलझाने की कोशिश की लेकिन कोई हल नहीं निकला। अभिजीत ने कहा कि शाहरुख लोगों का इस्तेमाल करते हैं और किसी को भी अपनी सफलता के रास्ते में नहीं आने देते। इससे पहले भी 2016 में उन्होंने शाहरुख, सलमान समेत करण जौहर पर निशाना साधा था। जिसकी जमकर चर्चा हुई थी।
