भोपाल: आज देश के चार राज्यों के चुनाव नतीजे सामने आएं हैं। इनमें से चार राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई थीं। दिलचस्प बात यह है कि आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इन तीन राज्यों में कुल 200 उम्मीदवार उतारे थे। आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश में 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। राजस्थान में 88 और छत्तीसगढ़ में 57 उम्मीदवार उतारे थे।
दिल्ली, पंजाब, गोवा, गुजरात में सफलता हासिल करने के बाद क्या आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) इन तीन राज्यों में सफल होगी? इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई थीं। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी को वो सफलता नहीं मिली जो वो चाहती थी।
इसे भी पढ़ें: राजघराने में जन्म, मुंबई से कनेक्शन वाली महिला बनेंगी राजस्थान की मुख्यमंत्री? फिर वसुंधरा राजे..।
दिलचस्प बात यह है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सभी 70 उम्मीदवार हारें हैं और उनकी जमानत जब्त हो गई। कई प्रत्याशियों को तो नोटा से भी कम वोट मिले हैं। इससे आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी को 0.50 फीसदी वोट मिले
मध्य प्रदेश में बीजेपी सत्ता पर काबिज होने में कामयाब हो गई है। मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी को सिर्फ 0.50 फीसदी वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवारों का डिपॉजिट जब्त हो गया है। वहीं, नीतीश कुमार की पार्टी को 0.02 फीसदी वोट मिले। जबकि सपा को 0.46 फीसदी वोट मिले हैं।
इसे भी पढ़ें: 4 राज्यों के चुनाव नतीजों पर शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया, बोले ऐसे नतीजे की उम्मीद थी
छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को 0.93 फीसदी वोट मिले
चुनाव आयोग की ओर से आज शाम छह बजे तक जारी सूचना के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा कोई भी पार्टी खाता नहीं खोल सकी। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी, मायावती की बसपा और अखिलेश यादव की सपा इस चुनाव में सफल नहीं हो पाई। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को छत्तीसगढ़ में 0.93 फीसदी वोट मिले। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं।
इसे भी पढ़ें: अब बोलो पनौती कौन? चुनाव नतीजों के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर का कांग्रेस पर हमला
राजस्थान में आम आदमी पार्टी को सिर्फ 0.37 फीसदी वोट मिले
राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में थी लेकिन बीजेपी ये सत्ता हथियाने में कामयाब हो गई है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को सिर्फ 0.37 फीसदी वोट मिले। बसपा ने दो सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि सपा को महज 0.01 फीसदी वोट मिले हैं।
