Rajya Sabha: राज्यसभा में आज एक बड़ा फैसला लिया गया। चर्चा है कि सरकार पुराने कानूनों को रद्द कर आम इंसान की जिंदगी को आसान बनाने की कोशिश कर रही है। इसके मद्देनजर राज्यसभा में एक बिल को मंजूरी मिल गई है।
राज्यसभा ने बुधवार को अप्रचलित या निरर्थक हो चुके 76 कानूनों को निरस्त करने के लिए निरसन और संशोधन विधेयक 2023 पारित कर दिया।
The Rajya Sabha on Wednesday passed the Repealing and Amending Bill, 2023 to repeal 76 laws that are obsolete or that have been made redundant by other laws.
— ANI (@ANI) December 13, 2023
ये बिल लोकसभा में पहले ही पास हो चुका है। इस बीच, 76 अनावश्यक और पुराने कानूनों को रद्द करने वाले विधेयक को आज मंजूरी दे दी गई। (Narendra Modi government will repeal seventy six outdated bills)
पिछले साल दिसंबर में सरकार ने 65 पुराने कानूनों को निरस्त करने के लिए निरसन और संशोधन विधेयक पेश किया था। लेकिन यह बिल अगले सत्र में चर्चा के लिए नहीं आ सका था।
