केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जिला स्तर पर मरीजों का सर्वे किया जाए। इसमें सर्दी, सांस लेने में दिक्कत जैसी बीमारियों की पहचान की जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी जिलों में आवश्यक टेस्टिंग किट उपलब्ध हो। कोरोना JN.1 वेरिएंट का पहला मरीज सितंबर 2023 में अमेरिका में मिला था। इसके बाद दिसंबर महीने में चीन में इस वायरस से संक्रमित 7 मरीज मिले थे।
इसे भी पढ़ें:अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर देकर मारने की कोशिश! हालत गंभीर, पाकिस्तान में इंटरनेट सेवा बंद?
घबराने की जरूरत नहीं!
वैसे कोरोना JN.1 वैरिएंट के लक्षण काफी सौम्य हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इस वायरस के कारण हल्का बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत, सर्दी, गले में खराश, सिर दर्द जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। चूंकि वायरस फैलने की गति तेज़ है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें:फिर लौटा कोरोना! भारत में कोविड का नया वैरिएंट, एक व्यक्ति की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट
केरल में पहला मामला सामने आने के बाद कर्नाटक सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है। राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए मास्क पहनने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा केरल-कर्नाटक सीमा से यात्रा पर कुछ प्रतिबंध लगाने का भी निर्णय लिया है। केंद्र सरकार के निर्देश जारी होने के बाद राज्य सरकार को जरूरी कदम उठाने होंगे।
