Thursday, May 14, 2026
No menu items!
HomeBreaking NewsCorona News: कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन! केंद्र सरकार ने...

Corona News: कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन! केंद्र सरकार ने राज्यों को जारी की ये गाइडलाइन 

नई दिल्ली: केरल में कोरोना के नए वैरिएंट (Corona Variant) से संक्रमित पहला मरीज मिलने के बाद केंद्र सरकार (Central Government) अलर्ट हो गई है। इसके मद्देनजर केंद्र सरकार की ओर से राज्यों के लिए एहतियाती निर्देश जारी किए गए हैं। दरअसल केरल में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 का मरीज मिला है। तिरुवनंतपुरम की 79 वर्षीय महिला इस वायरस से संक्रमित हुई हैं। केंद्र सरकार की टेंशन इस बात को लेकर भी है क्योंकि अगले कुछ दिन त्योहारों के हैं। इसलिए, वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है।

केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जिला स्तर पर मरीजों का सर्वे किया जाए। इसमें सर्दी, सांस लेने में दिक्कत जैसी बीमारियों की पहचान की जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी जिलों में आवश्यक टेस्टिंग किट उपलब्ध हो। कोरोना JN.1 वेरिएंट का पहला मरीज सितंबर 2023 में अमेरिका में मिला था। इसके बाद दिसंबर महीने में चीन में इस वायरस से संक्रमित 7 मरीज मिले थे।

इसे भी पढ़ें:अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर देकर मारने की कोशिश! हालत गंभीर, पाकिस्तान में इंटरनेट सेवा बंद?

घबराने की जरूरत नहीं!

वैसे कोरोना JN.1 वैरिएंट के लक्षण काफी सौम्य हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इस वायरस के कारण हल्का बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत, सर्दी, गले में खराश, सिर दर्द जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। चूंकि वायरस फैलने की गति तेज़ है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें:फिर लौटा कोरोना! भारत में कोविड का नया वैरिएंट, एक व्यक्ति की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट

केरल में पहला मामला सामने आने के बाद कर्नाटक सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है। राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए मास्क पहनने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा केरल-कर्नाटक सीमा से यात्रा पर कुछ प्रतिबंध लगाने का भी निर्णय लिया है। केंद्र सरकार के निर्देश जारी होने के बाद राज्य सरकार को जरूरी कदम उठाने होंगे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments