Thursday, April 16, 2026
No menu items!
HomeBreaking NewsPriya Singh Case: प्रिया सिंह पर कार चढाने वाले अश्वजीत समेत दो गिरफ्तार, कार...

Priya Singh Case: प्रिया सिंह पर कार चढाने वाले अश्वजीत समेत दो गिरफ्तार, कार भी जब्त

ठाणे: इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर प्रिया सिंह पिटाई मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  ठाणे जिले की कासारवडवली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। डीसीपी अमर सिंह जाधव के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। इसी टीम ने 24 घंटे के अंदर अश्वजीत और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है मामला?

अश्वजीत गायकवाड महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी के बेटे हैं। जबकि प्रिया सिंह एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर होने के साथ-साथ एक पेशेवर ब्यूटीशियन भी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। प्रिया ने सोशल मीडिया के जरिए अश्वजीत पर कई आरोप लगाए हैं। प्रिया के मुताबिक अश्वजीत गायकवाड ने ओलवा में कोटियाड होटल के पास मिलने के लिए बुलाया। वहां पर प्रिया सिंह को बुरी तरह पीटा गया और गाली गलौज की गई।

प्रिया ने कहा कि उसके बाएं हाथ पर काटा भी गया। बाद में उसके शरीर पर कार चढ़ा दी गई। इस मामले में विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे रविवार को उनसे मिलने ठाणे के एक निजी अस्पताल पहुंचे।

नरेंद्र मोदी को टैग किया

प्रिया ने अपने पोस्ट में अश्वजीत के साथ-साथ उनके दोस्तों रोमिल पाटिल, प्रसाद पाटिल और सागर शेल्के और उनके ड्राइवर शिवा का भी नाम लिया। अपने पोस्ट में प्रिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे को टैग किया था। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अश्वजीत से पूछताछ की थी।

हालांकि, पुलिस की कार्रवाई पर प्रिया सिंह ने गंभीर सवाल उठाए। प्रिया ने कहा था कि वह अश्वजीत के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से खुश नहीं हैं। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। आखिरकार रविवार को एसआईटी टीम ने कार्रवाई की और अश्वजीत समेत उसके साथी रोमिल और सागर को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:आखिर प्रिया सिंह के साथ क्या हुआ? आईएएस अनिल गायकवाड के बेटे ने शरीर पर चढ़ाई कार या… 

कार भी जब्त

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए घटना के वक्त मौजूद दोनों कारों को जब्त कर लिया है। पुलिस ने रेंज रोवर और स्कॉर्पियो कार को जब्त कर लिया है। कासारवडवली पुलिस स्टेशन के अधिकारी इस मामले में गहन जांच कर रहे हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments