मराठा समाज को शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करना चाहिए। महाराष्ट्र सरकार को पर्याप्त समय दिया अब 3 करोड़ मराठा मुंबई आएंगे। हिंसा करने वाले से हमारा कोई ताल्लुक नहीं है। 
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
HomeBreaking Newsमराठा रिजर्वेशन के लिए करो या मरो, 20 जनवरी से आजाद मैदान...

मराठा रिजर्वेशन के लिए करो या मरो, 20 जनवरी से आजाद मैदान में मनोज जरांगे पाटिल का आमरण अनशन

बीड: मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र के बीड में अहम मीटिंग की। इस मीटिंग से उन्होंने सीधे तौर पर राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए बड़ा ऐलान किया है। पाटिल ने कहा कि मराठा समाज का अगला आंदोलन मुंबई के आजाद मैदान में होगा। मनोज जरांगे पाटिल ने ऐलान किया है कि वह 20 जनवरी से मुंबई में भूख हड़ताल करेंगे। जरांगे पाटिल ने कहा कि मराठा समाज को शांतिपूर्वक विरोध करना चाहिए। सरकार को बहुत समय दिया जा चुका है। अब मुंबई में तीन करोड़ मराठा आएंगे। मुंबई जाते वक्त किसी को भी हिंसा न करे। जो कोई हिंसा करेगा वो हमारा नहीं है।

सरकार को समझदारी भरा रुख अपनाना चाहिए, न कि हमारे खिलाफ साजिश रचनी चाहिए।’ अब बिना आरक्षण लिए पीछे नहीं हटूंगा। आजाद मैदान और शिवाजी पार्क में आमरण अनशन किया जाएगा। मनोज जरांगे पाटिल ने अपील की कि मराठा समुदाय को किसी भी प्रकार का दाग नहीं लगना चाहिए, इसके विशेष ध्यान रखें।

विवेक बिंद्रा के खिलाफ FIR, पत्नी को बुरी तरह से पीटने का आरोप

तो उसे पकड़कर पुलिस के हवाले करें…

मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि अगर कोई गाड़ी में आग लगाए तो उसे पकड़कर पुलिस के हवाले करें। कोई भी आगजनी न करे और न किसी को करने दें। हम मुंबई नहीं आना चाहते लेकिन अब हमारे बच्चों को चाहिए। अगर 20 तारीख के अंदर आरक्षण मिल सकता हो तो सरकार देखे। अगर मैं मर भी जाऊं तो परवाह नहीं लेकिन अब पीछे नहीं मुड़ूँगा।
मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि मराठा समाज के लोग शांति से 20 जनवरी के आंदोलन की तैयारी करें। अगर मराठा समाज मुंबई की ओर आंदोलन के लिए कुछ करेगा तो आरक्षण लेकर ही वापस लौटेगा।
leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments