बीड: मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र के बीड में अहम मीटिंग की। इस मीटिंग से उन्होंने सीधे तौर पर राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए बड़ा ऐलान किया है। पाटिल ने कहा कि मराठा समाज का अगला आंदोलन मुंबई के आजाद मैदान में होगा। मनोज जरांगे पाटिल ने ऐलान किया है कि वह 20 जनवरी से मुंबई में भूख हड़ताल करेंगे। जरांगे पाटिल ने कहा कि मराठा समाज को शांतिपूर्वक विरोध करना चाहिए। सरकार को बहुत समय दिया जा चुका है। अब मुंबई में तीन करोड़ मराठा आएंगे। मुंबई जाते वक्त किसी को भी हिंसा न करे। जो कोई हिंसा करेगा वो हमारा नहीं है।
सरकार को समझदारी भरा रुख अपनाना चाहिए, न कि हमारे खिलाफ साजिश रचनी चाहिए।’ अब बिना आरक्षण लिए पीछे नहीं हटूंगा। आजाद मैदान और शिवाजी पार्क में आमरण अनशन किया जाएगा। मनोज जरांगे पाटिल ने अपील की कि मराठा समुदाय को किसी भी प्रकार का दाग नहीं लगना चाहिए, इसके विशेष ध्यान रखें।
विवेक बिंद्रा के खिलाफ FIR, पत्नी को बुरी तरह से पीटने का आरोप
