नई दिल्ली: बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी शादी को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब मैं खुद मां से बहू की तलाश करने के लिए कहूंगा। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ‘अपने माता-पिता की अनुमति मिलते ही मैं शादी के मंडप में खड़ा हो जाऊंगा। उन्होंने कहा कि ऐसे पत्र आकर रहे हैं जिनमें लिखा है कि मुझसे शादी नहीं करोगे तो जान दे दूंगी। इसलिए अब शादी जरुरी हो गयी है। हमारे माता पिता जहां भी कहेंगे हम वहीं शादी करेंगे।
लवेरिया वाले पत्र आ रहे हैं
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कुछ चिट्ठियाँ आ रही हैं। जिनमें यह लिखा है कि बारात लेकर नहीं आए तो मैं सुसाइड कर लूंगी। इसलिए मैंने अपनी माँ से कहा कि मैं जल्द ही शादी करूँगा। अब ऐसे लवेरिया पत्र आने लगे हैं। इसलिए हमने एक वीडियो भी जारी किया है। हम अपील करते हैं कि कोई ऐसा कदम न उठाए। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि गुरु और माता-पिता से अनुमति मिलते ही हम शादी कर लेंगे।
राम नहीं तो क्या बाबर मिलेगा?
इससे पहले बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उस वक्त धीरेंद्र शास्त्री ने मथुरा ईदगाह इलाके के सर्वे को इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिली मंजूरी पर बड़ा बयान दिया था। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला सभी हिंदुओं की जीत है। जहां खुदाई नहीं हुई है, वहां भी खुदाई करायी जायेगी। यह रघुबर का देश है, यहां राम नहीं तो बाबर को क्या मिलेगा?
