Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसआधार कार्ड से निकाले जा सकते हैं पैसे, अभी करें लॉक; जानें...

आधार कार्ड से निकाले जा सकते हैं पैसे, अभी करें लॉक; जानें प्रोसेस

मुंबई : आधार कार्ड का इस्तेमाल अब लेनदेन से लेकर व्यावसायिक गतिविधियों तक के लिए किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस आधार कार्ड से पैसे भी निकाले जा सकते हैं. साइबर क्राइम की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इसके चलते आपको अपने आधार कार्ड को लॉक करना जरूरी है.

सुरक्षा का स्तर बढ़ाना

आधार कार्ड की बायोमेट्रिक्स जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए आप उसे लॉक कर सकते हैं. इससे किसी गलत उपयोग से बचा जा सकता है. अगर आधार कार्ड खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो उसका अनधिकृत उपयोग नहीं हो सकता. इसलिए आप अपने आधार को लॉक करके उसका गलत इस्तेमाल रोक सकते हैं, जैसे कि बैंक और अन्य सेवा प्रदाताएं जो आधार का उपयोग करती हैं.

यह याद रहे कि आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए ताकि आप अपने आधार को लॉक करने के लिए वेरिफिकेशन कोड (OTP) प्राप्त कर सकें. अपने आधार कार्ड को लॉक करने के लिए आप निचे दिए गए स्टेप्स का फॉलो करें.

22 जनवरी को अयोध्या मत आइए, PM मोदी का जनता से अपील; जानें वजह

आधार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं

आप आधार कार्ड को लॉक करने के लिए आधिकारिक आधार वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जा सकते हैं.

‘Lock/Unlock Biometrics’ सेक्शन चुनें

वेबसाइट पर, “Lock/Unlock Biometrics” विकल्प को चुनें.

आधार नंबर और सुरक्षा कोड दर्ज करें

आधार नंबर और सुरक्षा कोड दर्ज करें जो आपके आधार कार्ड पर होता है.

‘Generate OTP’ बटन पर क्लिक करें

इसके बाद, “Generate OTP” बटन पर क्लिक करें और आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा.

OTP दर्ज करें और बायोमेट्रिक्स लॉक करें

प्राप्त किए गए OTP को दर्ज करें और फिर बायोमेट्रिक्स को लॉक करने के लिए उपयुक्त ऑप्शन का चयन करें.

इस तरीके से आप अपने आधार कार्ड की बायोमेट्रिक्स डेटा को लॉक कर सकते हैं, जिससे कोई भी धोके से रोका जा सकता है.

1 जनवरी 2024 से बदल जायेंगे कई नियम! 31 दिसंबर से पहले कर लें ये काम, नहीं तो होगा नुकसान

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments