Thursday, April 16, 2026
No menu items!
HomeUncategorizedMumbai: रविवार को घर से निकलने के पहले लोकल ट्रेन का हाल...

Mumbai: रविवार को घर से निकलने के पहले लोकल ट्रेन का हाल जान लीजिए, कहीं ‘मेगा ब्लॉक’ आपको परेशान न कर दे 

मुंबई: सेंट्रल रेलवे (मध्य रेल) मुंबई मंडल दिनांक 07.01.2024 को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्यों को पूरा करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। ये मेगा ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन को सहयोग दें।मेगा ब्लॉक सेंट्रल और हार्बर लाइन पर रहेगा, जो इस प्रकार है।

माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन फास्ट लाइन सुबह 11.30 बजे से दोपहर 3.55 बजे

सुबह 10.52 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली डाउन फास्ट लाइन सेवाओं को माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो अपने निर्धारित स्टेशनों पर रुकेंगी। ठाणे स्टेशन पर उन्हें डाउन फास्ट लाइन पर दोबारा डायवर्ट किया जाएगा। ये अपने गंतव्य पर निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंचेगी।

Seema Haider News : पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर बनेगी मां, खुद किया कंफर्म; बताई बच्चे के जन्म की तारिक

सुबह 11.28 बजे से दोपहर 3.46 बजे तक ठाणे से छूटने वाली अप फास्ट लाइन सेवाओं को मुलुंड और माटुंगा स्टेशनों के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और अपने निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए आगे इन्हें दोबारा अप फास्ट लाइन पर दोबारा डायवर्ट किया जाएगा। ये अपने गंतव्य पर निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंचेगी।

आदित्य ठाकरे की मुंबई होगी पहली सभा; लोकसभा चुनाव में किसके लिए कर रहे बैटिंग?

डाउन फास्ट लाइन पर, ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल टिटवाला लोकल होगी जो छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सुबह 10.48 बजे छूटेगी और ब्लॉक के बाद पहली लोकल बदलापुर लोकल होगी जो सीएसएमटी से दोपहर 3.39 बजे छूटेगी। अप फास्ट लाइन पर, ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल कर्जत लोकल होगी जो सुबह 11.44 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी और ब्लॉक के बाद पहली लोकल आसनगांव लोकल होगी जो शाम 04.44 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।

पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइनें सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक

(बेलापुर-खारकोपर और नेरुल-खारकोपर सेवाएं प्रभावित नहीं)
(नेरुल/बेलापुर- खारकोपर पोर्ट लाइन को छोड़कर)

सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी।

सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी।

डाउन हार्बर लाइन पर, ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सुबह 9.30 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 10.50 बजे पनवेल पहुंचेगी और ब्लॉक के बाद पहली लोकल सीएसएमटी से दोपहर 3.16 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 4.36 बजे पनवेल पहुंचेगी।

अप हार्बर लाइन पर, ब्लॉक से पहले सीएसएमटी के लिए आखिरी लोकल सुबह 10.17 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और 11.36 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी और ब्लॉक के बाद सीएसएमटी के लिए पहली लोकल शाम अपराह्न 4.10 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और 5.30 बजे पनवेल पहुंचेगी।

डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन पर, ब्लॉक से पहले पनवेल की ओर जाने वाली आखिरी लोकल सुबह 9.39 बजे ठाणे से प्रस्थान करेगी और सुबह 10.31 बजे पनवेल पहुंचेगी और ब्लॉक के बाद पनवेल की ओर जाने वाली पहली लोकल शाम अपराह्न 4.00 बजे ठाणे से प्रस्थान करेगी और 04.52 बजे पनवेल पहुंचेगी।

Maharashtra: ‘पीठ टूटने तक मारो’, अब्दुल सत्तार मंत्री हैं या गुंडा, सीएम कार्रवाई की हिम्मत दिखाएंगे? अतुल लोंढे का सवाल 

अप ट्रांस-हार्बर लाइन पर, ब्लॉक से पहले ठाणे की ओर जाने वाली आखिरी लोकल सुबह 10.41 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और 11.33 बजे ठाणे पहुंचेगी और ब्लॉक के बाद ठाणे की ओर पहली लोकल शाम 4.26 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और पनवेल शाम 5.20 बजे पहुंचेगी।

  • ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-वाशी खंड पर विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी।
  • ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध होंगी।
  • ब्लॉक अवधि के दौरान बेलापुर/नेरुल और खारकोपर स्टेशनों के बीच पोर्ट लाइन सेवाएं उपलब्ध होंगी।
leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments