Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeहेल्थDelhi Schools: ठंड के कारण दिल्ली में 5वीं तक के स्कूल बंद,...

Delhi Schools: ठंड के कारण दिल्ली में 5वीं तक के स्कूल बंद, अगले पांच दिनों तक लिए आदेश जारी

Delhi School: शीतलहर और कड़ाके की ठंड की वजह से दिल्ली में पांचवीं कक्षा तक के छात्रों को अगले पांच दिनों के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है. बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण यह फैसला लिया गया है. दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने इसकी जानकारी दी है.

छुट्टी के आदेश पर असमंजस

दिल्ली शिक्षा मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की थी कि स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियां 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। लेकिन शनिवार की रात यह आदेश यह कहते हुए वापस ले लिया गया कि इस आदेश में त्रुटि थी. इसके बाद सोमवार से स्कूल शुरू होने के आसार नजर आ रहे थे.

आतिशी की ओर से दिए गए नए आदेश के मुताबिक सोमवार से सिर्फ छठी से आगे की कक्षाएं शुरू होंगी. पांचवीं तक की कक्षाओं में पांच दिन की और छुट्टी रहेगी।

Mumbai: रविवार को घर से निकलने के पहले लोकल ट्रेन का हाल जान लीजिए, कहीं ‘मेगा ब्लॉक’ आपको परेशान न कर दे 

दिल्ली में इस समय शीतलहर चल रही है और मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही दिल्ली इलाके में हल्की बारिश का भी अनुमान है. इन्हीं सब संभावनाओं के चलते दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments