Maldives: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने हाल ही में लक्षद्वीप (Lakshadweep) का दौरा किया था. लक्षद्वीप में ली गई पीएम मोदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर हुई हैं. इसके बाद हर जगह इन तस्वीरों और लक्षद्वीप की चर्चा शुरू हो गई. पर्यटन स्थलों के मामले में लक्षद्वीप के मालदीव (Maldives) को कड़ी टक्कर देने की भी चर्चा शुरू हो गई। अगर लक्षद्वीप में ज्यादा पर्यटक आएंगे तो इसका सीधा असर मालदीव पर पड़ने की आशंका है. इस बीच मालदीव के एक नेता की पोस्ट की वजह से सोशल मीडिया पर बॉयकॉट मालदीव ट्रेंड (Boycott Maldives) करने लगा है.
प्रधानमंत्री मोदी के लक्षद्वीप दौरे से मालदीव के कुछ नेताओं को झटका लगा है। मालदीव की सत्तारूढ़ प्रोग्रेसिव पार्टी (पीपीएम) के नेता जाहिद रमीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीयों का मजाक उड़ाते हुए एक पोस्ट किया। जिसके चलते सोशल मीडिया पर बॉयकॉट मालदीव ट्रेंड करने लगा है.
असल में हुआ क्या?
पीएम मोदी ने 4 जनवरी को लक्षद्वीप की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. एक्स यूजर सिन्हा ने पीएम मोदी का लक्षद्वीप के समुद्र तट पर घूमते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने यह भी लिखा, “कितना बढ़िया कदम है! यह मालदीव में नई चीनी कठपुतली सरकार के लिए एक बड़ा झटका है। इससे लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।”
सिन्हा की पोस्ट पर जवाब देते हुए जाहिद रमीज ने लिखा, ”यह कदम बहुत अच्छा है लेकिन हमारे साथ प्रतिस्पर्धा करने का विचार भ्रामक है. वे (भारतीय) हम जो सेवा प्रदान करते हैं वह कैसे प्रदान कर सकते हैं? वे इतने साफ-सुथरे कैसे हो सकते हैं? कमरों से आने वाले दुर्गंध सबसे बड़ी मुश्किल बनेगी।
The move is great. However, the idea of competing with us is delusional. How can they provide the service we offer? How can they be so clean? The permanent smell in the rooms will be the biggest downfall. 🤷🏻♂️ https://t.co/AzWMkcxdcf
— Zahid Rameez (@xahidcreator) January 5, 2024
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई एक्स यूजर्स ने जाहिद रमीज पर नस्लभेदी टिप्पणी करने का आरोप लगाया. कई यूजर्स ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है. इतना ही नहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बॉयकॉट मालदीव भी ट्रेंड कर रहा है. लोग मालदीव का बहिष्कार करने और लक्षद्वीप को पर्यटन स्थल के रूप में प्रचारित करने के बारे में लिख रहे हैं।
Delhi Schools: ठंड के कारण दिल्ली में 5वीं तक के स्कूल बंद, अगले पांच दिनों तक लिए आदेश जारी
मालदीव में प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (पीपीएम) हाल ही में सत्ता में आई है। डॉ. मोहम्मद मुइज्जू पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को हराकर राष्ट्रपति बने हैं. इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भारत के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने पर जोर दिया था. वहीं मोहम्मद मुइज्जू चीन समर्थक हैं. राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने कई ऐसे काम किए हैं जिससे मालदीव के भारत के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. मुइज्जू ने भारत से मालदीव से अपने सैनिक वापस बुलाने को कहा है।
