Tuesday, April 14, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडसिर्फ 100 रुपए में देखें रणबीर की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म 'एनिमल', जानिए कैसे बुक होगी टिकट

सिर्फ 100 रुपए में देखें रणबीर की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘एनिमल’, जानिए कैसे बुक होगी टिकट

नई दिल्ली : रणबीर कपूर की नई फिल्म ‘एनिमल’ ने थिएटर में धमाल मचाया हुआ है. यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म रिलीज़ होने के बाद इसे दर्शकों का काफी जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है. दर्शकों के बीच फ़िल्म के बढ़ते क्रेज को देखते हुए इसके निर्माताओं ने दर्शकों के लिए खास ऑफर भी तैयार किया है.

‘एनिमल’ फ़िल्म की टिकट हुई कम

इस धमाकेदार फिल्म को देखने के लिए फिल्म के निर्माता ने मूवी के टिकट की कीमतों को कम करने का फैसला किया है. ‘एनिमल’ मूवी की टिकट को इतना कम कर दिया गया है जो दर्शकों के लिए किसी गुड न्यूज़ से कम नहीं है. अब रणबीर कपूर की इस फिल्म को देखने के लिए आपको थिएटर में सिर्फ 100 रुपये खर्च करना होंगे. इतने कम बजट में ऐसी जबरदस्त एक्शन मूवी देखना किसी के लिए काफी मुनाफे का सौदा हो सकता है.

इस ऑफर को एन्जॉय करें….

एनिमल्स के मेकर्स ने यह ऑफर सोशल मीडिया पर बताया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फ़िल्म के पोस्टर को शेयर करके कैप्शन में, “अब सिर्फ 100 रुपये में आपकी मनपसंद ब्लॉकबस्टर मूवी देखें” बुक करने के लिए लिंक दिया गया है. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको paytm और बुक माय शो जैसे ऑप्शन दिखाई देंगे. इनमें से एक का चयन करके आप आसानी से ‘एनिमल’ मूवी की टिकट खरीद सकते हैं. यह ऑफर कुछ चुनिंदा थिएटर्स में ही उपलब्ध है.

बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ का धमाका

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. इस फिल्म ने रिलीज होने के 40 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 550.87 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर, तृप्ती डिमरी जैसे कई अभिनेता हैं. फिल्म के दिग्दर्शन का काम संदीप रेड्डी वंगा ने किया है और इसकी कहानी और एक्शन सीन्स को दर्शकों का पूरा ध्यान दिया गया है. ‘एनिमल’ का दूसरा भाग भी तैयार है, जिसे ‘एनिमल पार्क’ कहा जाएगा और इसे दर्शकों ने भी बड़े उत्सुकता के साथ देखा है.

 

Maldives Row: भारतीयों ने मुंह फेरा तो मालदीव को होगा बड़ा नुकसान, जानिए कितने लोग घूमने जाते हैं 

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments