मुंबई: शिवसेना विधायक अयोग्यता/अपात्रता मामले में आज विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर फैसला सुनाएंगे. इन सब के बीच उद्धव ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने अब तक का सबसे बड़ा दावा किया है. संजय राउत ने विधायक अपात्रता के फैसले को लेकर पहले से ही मैच फिक्सिंग का गंभीर आरोप लगाया है.संजय राउत ने कहा कि विधायकों के नतीजों की मैच फिक्सिंग पहले ही हो चुकी है. संजय राउत ने दावा किया है कि विधानसभा अध्यक्ष आज सिर्फ औपचारिकता के तौर पर नतीजे बताने जा रहे हैं.
संजय राउत ने कहा कि जब से क्रिकेट में बेटिंग की शुरुआत हुई है तब से लगातार मैच फिक्सिंग शब्द की चर्चा हमारे कानों में होती रही है. महाराष्ट्र में डेढ़ साल से असंवैधानिक सरकार काम कर रही है. देश और महाराष्ट्र में संविधान को कुचला जा रहा है.
