मुंबई: पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) कांग्रेस छोड़कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की शिवसेना में शामिल हो गए हैं। इससे महाराष्ट्र (Maharashtra) की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है। ऐन लोकसभा के मौके पर कांग्रेस पार्टी के लिए ये बड़ा झटका है। इन सबके महाराष्ट्र के ग्रामविकास मंत्री और सीनियर बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने बड़ा दावा किया है। महाजन ने एक और सियासी भूकंप का संकेत दिया है। गिरीश महाजन (Girish Mahajan) ने दवा किया है कि 15 दिन बाद राज्य में और भी बड़े सियासी भूकंप आएंगे। बीजेपी (BJP) में ऐसे-ऐसे नेता आएंगे जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। गिरीश महाजन के इस बयान ने महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) के तीनों दलों की नींद उड़ा दी है।
राज्य में महायुति सरकार बनने के बाद पहली बार जलगांव जिले में महायुति के तीनों दल भाजपा, शिंदे गुट और अजित पवार गुट एक साथ एक सभा में नजर आए। आगामी चुनावों के मद्देनजर यह सभा जलगांव के श्री कृष्ण लॉन में आयोजित की गई थी। इस सभा में शिवसेना के मंत्री गुलाबराव पाटिल, बीजेपी के मंत्री गिरीश महाजन और अजित पवार की एनसीपी के मंत्री अनिल पाटिल मौजूद रहे। इसी सभा में गिरीश महाजन ने यह संकेत दिया।
आते रहेंगे सियासी भूकंप
ग्राम विकास मंत्री गिरीश महाजन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजनीति में बड़े भूचाल आने वाले हैं. इसी तरह कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा आज शिवसेना में शामिल हो गए हैं. बीजेपी मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि भविष्य में और अधिक महायुति में शामिल होंगे। गिरीश महाजन ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगले 15 दिनों में हम ऐसे लोगों को बीजेपी में आते देखेंगे जिनकी आपको उम्मीद नहीं होगी।
कांग्रेस को अभी और झटके लगेंगे?
इस बीच कांग्रेस के पूर्व मंत्री मिलिंद देवड़ा के एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने से कांग्रेस में फूट की भी चर्चा है. इस पर शिंदे सरकार के मंत्री अनिल पाटिल ने कहा कि कांग्रेस के कई पूर्व विधायक, विधायक और सांसद के संपर्क में हैं। महाराष्ट्र के विकास के लिए बहुत से नेता एनसीपी, बीजेपी और एकनाथ शिंदे के साथ जुड़ेंगे. अनिल पाटिल ने दावा किया है कि आने वाले समय में कांग्रेस को कई और झटके लगेंगे.
