मीरा भायंदर: अयोध्या धाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर दी गई. उसी समय भायंदर के जैसल पार्क में बनाए गए अयोध्या धाम की प्रतिकृति में भी उसी समय महाआरती का आयोजन किया गया. मुख्य यजमान कमल पोदार की पूजा अर्चना के बाद रामदरबार की स्थापना की गयी और फिर महाआरती हुई. जिसमें बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने दर्शन किए और रामोत्सव मनाया.
साथ ही शाम को भी महाआरती के बाद एक दीया राम के नाम की तर्ज़ पर दीपोत्सव भी मनाया गया. जिस दौरान भारी आतिशबाजी के बीच दिवाली मनाई गई एवं भजन कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए.
प्रमुख आयोजक मीरा भायंदर शहर भाजपा चुनाव प्रमुख एड रवि व्यास ने बताया की सात दिनों तक हर दिन हज़ारों की संख्या मे रामभक्त यहां दर्शन करके महाआरती मे सहभागी होंगे और धार्मिक गीत संगीत का भी आनंद ले सकेंगे. इस आयोजन मे एड रवि व्यास के साथ ही कमल पोदार और संदीप अग्रवाल की प्रमुख भूमिका है.
