Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeधर्म-कर्ममीरा भायंदर अयोध्या धाम में भी महाआरती और दीपोत्सव, 80 फुट ऊंची...

मीरा भायंदर अयोध्या धाम में भी महाआरती और दीपोत्सव, 80 फुट ऊंची प्रतिकृति को देखने उमड़ी भक्तों की भीड़

मीरा भायंदर: अयोध्या धाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर दी गई. उसी समय भायंदर के जैसल पार्क में बनाए गए अयोध्या धाम की प्रतिकृति में भी उसी समय महाआरती का आयोजन किया गया. मुख्य यजमान कमल पोदार की पूजा अर्चना के बाद रामदरबार की स्थापना की गयी और फिर महाआरती हुई. जिसमें बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने दर्शन किए और रामोत्सव मनाया.

साथ ही शाम को भी महाआरती के बाद एक दीया राम के नाम की तर्ज़ पर दीपोत्सव भी मनाया गया. जिस दौरान भारी आतिशबाजी के बीच दिवाली मनाई गई एवं भजन कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए.

प्रमुख आयोजक मीरा भायंदर शहर भाजपा चुनाव प्रमुख एड रवि व्यास ने बताया की सात दिनों तक हर दिन हज़ारों की संख्या मे रामभक्त यहां दर्शन करके महाआरती मे सहभागी होंगे और धार्मिक गीत संगीत का भी आनंद ले सकेंगे. इस आयोजन मे एड रवि व्यास के साथ ही कमल पोदार और संदीप अग्रवाल की प्रमुख भूमिका है.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments