Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeलोकल न्यूजMumbai: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... 28 जनवरी को मध्य रेल पर मेगा...

Mumbai: यात्रीगण कृपया ध्यान दें… 28 जनवरी को मध्य रेल पर मेगा ब्लॉक, इन स्टेशनों पर देर से आएगी लोकल ट्रेन 

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के छत्रपति शिवजी टर्मिनस से संचालित होने वाली मध्य रेल पर आगामी 28 जनवरी को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्यों को पूरा करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक रहेगा। लिहाजा रविवार को लोकल ट्रेन से यात्रा करने वाले सभी यात्री इस खबर को एक बार जरूर पढ़कर घर से बाहर निकलें। मध्य रेल यानी सेंट्रल रेलवे का मेगा ब्लॉक इस प्रकार रहेगा।

माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन फास्ट लाइन सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक

सुबह 10.25 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान करने वाली डाउन फास्ट लाइन सेवाओं को माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो अपने संबंधित निर्धारित हॉल्ट के अनुसार रुकेंगी और गंतव्य पर निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से  पहुंचेंगी। ठाणे से आगे की फास्ट ट्रेनों को मुलुंड में डाउन फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा।

सुबह 10.50 बजे से दोपहर 3.46 बजे तक ठाणे से प्रस्थान करने वाली अप फास्ट लाइन की सेवाओं को मुलुंड और माटुंगा स्टेशनों के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो अपने निर्धारित हाल्ट के अनुसार रुकेंगी, माटुंगा में अप फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट की जाएंगी और निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेंगी। .

डाउन फास्ट लाइन पर, ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल बदलापुर लोकल होगी जो सीएसएमटी से सुबह 10.20 बजे छूटेगी और ब्लॉक के बाद पहली लोकल बदलापुर लोकल होगी जो सीएसएमटी से दोपहर 3.39 बजे छूटेगी।

अप फास्ट लाइन पर, ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल अंबरनाथ लोकल होगी जो सुबह 11.10 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी और ब्लॉक के बाद पहली लोकल आसनगांव लोकल होगी जो शाम 04.44 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।

पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइनें सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक

(बेलापुर-उरण और नेरुल-उरण पोर्ट लाइन सेवाएं प्रभावित नहीं)

सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल से सीएसएमटी मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक सीएसएमटी मुंबई से छूटने वाली पनवेल/बेलापुर की डाउन हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी।

सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी।

डाउन हार्बर लाइन पर, ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल सुबह 9.30 बजे सीएसएमटी मुंबई से रवाना होगी और सुबह 10.50 बजे पनवेल पहुंचेगी और ब्लॉक के बाद पहली लोकल दोपहर 3.16 बजे सीएसएमटी मुंबई से रवाना होगी और शाम 4.36 बजे पनवेल पहुंचेगी।

अप हार्बर लाइन पर, ब्लॉक से पहले सीएसएमटी मुंबई के लिए आखिरी लोकल सुबह 10.17 बजे पनवेल से रवाना होगी और 11.36 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी और ब्लॉक के बाद सीएसएमटी मुंबई के लिए पहली लोकल शाम 4.10 बजे पनवेल से रवाना होगी और शाम 5.30 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी।

डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन पर, ब्लॉक से पहले पनवेल की ओर जाने वाली आखिरी लोकल सुबह 9.39 बजे ठाणे से रवाना होगी और सुबह 10.31 बजे पनवेल पहुंचेगी और ब्लॉक के बाद पनवेल की ओर जाने वाली पहली लोकल शाम 4.00 बजे ठाणे से रवाना होगी और 04.52 बजे पनवेल पहुंचेगी।

अप ट्रांस-हार्बर लाइन पर, ब्लॉक से पहले ठाणे की ओर जाने वाली आखिरी लोकल सुबह 10.41 बजे पनवेल से रवाना होगी और 11.33 बजे ठाणे पहुंचेगी और ब्लॉक के बाद ठाणे की ओर पहली लोकल पनवेल से शाम 4.26 बजे रवाना होगी और शाम 5.20 बजे ठाणे पहुंचेगी।

ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी मुंबई-वाशी खंड पर विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी।

ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध होंगी।

ब्लॉक अवधि के दौरान बेलापुर/नेरुल और उरण स्टेशनों के बीच पोर्ट लाइन सेवाएं उपलब्ध होंगी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments