Thursday, June 4, 2026
No menu items!
Homeलोकल न्यूजमुंबई के जहांगीर आर्ट गैलरी में “The Gold Dynasty” प्रदर्शनी का भव्य...

मुंबई के जहांगीर आर्ट गैलरी में “The Gold Dynasty” प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन

मुंबई: यलो ऑर्किड हेरिटेज प्राइवेट लिमिटेड (Yellow Orchid Heritage Pvt Ltd) ने मुंबई के प्रतिष्ठित जहांगीर आर्ट गैलरी में अपनी नई लक्ज़री और आर्ट एग्ज़िबिशन “The Gold Dynasty” का भव्य उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी फाइन आर्ट, हेरिटेज-इंस्पायर्ड क्राफ्ट और अल्ट्रा-लक्ज़री ज्वेलरी का एक अनोखा संगम पेश करती है।

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य ऐतिहासिक कलात्मक विरासत को आधुनिक डिजाइन और लक्ज़री अनुभव के साथ जोड़ना है। इसे एक इमर्सिव एक्सपीरिएंशल फॉर्मेट में तैयार किया गया है, जिसमें दर्शकों को एक वॉक-थ्रू नैरेटिव के जरिए विभिन्न कला युगों की यात्रा कराई जाती है।

इस भव्य उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं विधायक सुधीर मुनगंटीवार, भाजपा नेता मृत्युंजय पाण्डेय, वेस्टर्न रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी हिमांशु शुक्ला, प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल, डॉ. संजय भिडे, प्रफुल्ल उमरे, एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड रुपाली सूरी, एडवोकेट अश्विन मेहता समेत कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं। सभी अतिथियों की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया।

कंपनी की संस्थापक और डायरेक्टर उमेश पटेल और भग्यश्री पंसारे ने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल आभूषण या कला का प्रदर्शन नहीं, बल्कि भारतीय विरासत, धैर्य और उत्कृष्ट शिल्प कौशल की जीवंत कहानी है।

वहीं सतीश पाटिल और रिंकल पटेल ने कहा कि इस कला प्रदर्शनी के माध्यम से देश की समृद्ध विरासत और कला को विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। हर कृति अपने भीतर एक गहरा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संदेश समेटे हुए है।

प्रदर्शनी में हाई-एंड ज्वेलरी, गोल्ड-लीफ और ब्रॉन्ज से बनी मूर्तियां, तथा भारतीय इतिहास से प्रेरित पेंटिंग्स शामिल हैं। इसे खास तौर पर आर्ट कलेक्टर्स, कला प्रेमियों और हाई-नेट-वर्थ विजिटर्स के लिए डिजाइन किया गया है।

प्रदर्शनी की मुख्य जानकारी:

  • नाम: The Gold Dynasty Exhibition
  • आयोजक: Yellow Orchid Heritage Pvt Ltd
  • स्थान: Exhibition Gallery No. 1, जहांगीर आर्ट गैलरी, कला घोड़ा, मुंबई
  • तारीख: 2 जून 2026 से 8 जून 2026 तक
  • समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक
  • प्रवेश शुल्क: ₹199 (सभी के लिए खुला)

कंपनी के अनुसार, यह प्रदर्शनी आधुनिक कलेक्टर्स को भारत की पारंपरिक कला और शिल्प की गहराई से जोड़ने का एक प्रयास है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments