मुंबई : मराठा आरक्षण (Maratha Reservation Bill) विधेयक जिसमें मराठों के लिए शिक्षा और नौकरियों में 10 प्रतिशत कोटा का प्रस्ताव है, महाराष्ट्र विधानसभा में पारित हो गया है. महाराष्ट्र विधानसभा ने मंगलवार को एक विशेष सत्र में सरकारी नौकरियों और शिक्षा में मराठा समुदाय को 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाले विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कर दिया.
महाराष्ट्र के सीएम ने विधानसभा में बोलते हुए कहा, “मैं एक साधारण मराठा किसान का बेटा हूं। मैं उनका दर्द समझता हूं. हमने कानूनी पहलुओं पर काम किया और अन्य कोटा प्रभावित नहीं होंगे.”
विधेयक में कहा गया है कि समुदाय सामाजिक और शैक्षिक पिछड़ेपन के आधार पर आरक्षण के लिए पात्र है.
(विस्तृत समाचार अपडेट किया जा रहा है)
