मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी और मायानगरी मुंबई में रहने वाले बंगाली समाज को संबोधित करते हुए बीजेपी मुंबई के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी अहम बात कही। उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल की जनता मुख्यधारा से जुड़कर बंगाल में भाजपा की सरकार अवश्य लाएगी, तब किसी शेख की हिम्मत नहीं होगी जो हमारी बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ कर सके।’ आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प के साथ भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लिया है। वह स्वामी विवेकानंद द्वारा दिखाई गई राह है।
आज विकसित भारत का संकल्प और अबकी बार 400 पार, यह देशवासियों का मिशन बन चुका है। वहीं संदेशखाली की घटना देश को शर्मसार करने वाली है। यह सब एक महिला मुख्यमंत्री के राज में हो रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।
अब पश्चिम बंगाल की जनता भी मुख्यधारा से जुड़कर बंगाल में भाजपा की सरकार लाएगी। तब हमारी बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत किसी शेख में नहीं होगी। इस अवसर पर मुंबई भाजपा सचिव प्रतीक कर्पे, बंगाली प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रंजन चौधरी सहित मान्यवर उपस्थित थे।
