Friday, February 27, 2026
No menu items!
HomeराजनीतिMaharashtra: 'उद्धव ठाकरे और कांग्रेस को वोट दो, मस्जिद से जारी फतवा',...

Maharashtra: ‘उद्धव ठाकरे और कांग्रेस को वोट दो, मस्जिद से जारी फतवा’, पुणे में राज ठाकरे का दावा 

पुणे: महाराष्ट्र में चौथे चरण के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में प्रचार के दौरान एक से बढ़कर एक आरोप-प्रत्यारोप किए जा रहे हैं। इस बीच लोकसभा चुनाव के लिए एमएनएस चीफ राज ठाकरे (Raj Thackeray) की प्रचार रैली पुणे में हुई। इस दौरान राज ठाकरे ने महायुति उम्मीदवार मुरलीधर मोहोल के लिए आयोजित रैली में कांग्रेस और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर जमकर निशाना साधा। इसी जनसभा से राज ठाकरे ने एक बड़ा दावा किया। राज ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस, उद्धव ठाकरे समेत महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) के उम्मीदवारों को मस्जिदों से वोट देने का फतवा जारी किया गया है।

राज ठाकरे का बड़ा दावा

राज ठाकरे ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर मस्जिदों से फतवे जारी किये जा रहे हैं। जिसके तहत यह कहा जा रहा है कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना और कांग्रेस को वोट दें। अगर मौलवी  मस्जिदों से फतवे जारी कर रहे हैं तो आज राज ठाकरे भी इस सभा से एक फतवा जारी कर रहा है। भाजपा, एकनाथ शिंदे और अजित पवार के सभी उम्मीदवारों लिए भारी संख्या में वोट करें। राज ठाकरे ने कहा कि कई लोगों के पास कांग्रेस के लोगों को वोट देने का कोई कारण नहीं है।

मोदी ने भारत की गरिमा को रखा अखंड, कोई भी भारत को टेढ़ी नज़र से नहीं देख सकता: सुनील तटकरे

राज ठाकरे ने कहा कि बहुत सारे अच्छे मुसलमान हैं। जो लोग अपनी मेहनत से काम कर रहे हैं उनके पास कोई विषय नहीं है। लेकिन कुछ वाहियात ऐसे भी हैं जो यहां धार्मिक शोर मचाना चाहते हैं। जो पहले सिर नहीं उठा पाते थे। इसलिए ये फतवे जारी किए जा रहे हैं क्योंकि वे कांग्रेस के भीतर से अपना सिर उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

Maharashtra Politics: अपने मन का करते हैं…बाद सामूहिक निर्णय दिखाते हैं, शरद पवार पर अजित पवार का बड़ा हमला 

मुझे याद है 80-90 का दौर जब उन्माद शुरू हुआ और बाबरी मस्जिद के ढहने के साथ खत्म हुआ। मैंने नहीं सोचा था कि देश में दोबारा राम मंदिर बनेगा लेकिन राज ठाकरे ने कहा है कि नरेंद्र मोदी की वजह से ये संभव हो सका।

NCP की स्थापना के बाद से जाति की राजनीति: राज ठाकरे

राज ठाकरे ने कहा कि साल 1999 में शरद पवार ने एनसीपी की स्थापना की। उसके बाद से ही जातिवाद का जहर फैलना शुरू हुआ। अजित पवार से मेरे कई मतभेद हैं लेकिन अजित पवार ने कभी जाति की राजनीति नहीं की।
leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments