Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिदेश पूछ रहा है आपके झोले में क्‍या-क्‍या है...ऐसे थोड़ी न जाने...

देश पूछ रहा है आपके झोले में क्‍या-क्‍या है…ऐसे थोड़ी न जाने देंग, पीएम मोदी पर संजय सिंह का तंज

नई दिल्‍ली । आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी पर एक बार फिर तंज कसा है। आप नेता ने मोदी के लाइफ स्टाइल पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंभी को झोला लेकर भागने नहीं दिया जाएगा। उन्हें देशवासियों को बताना पड़ेगा कि उनके झोले में क्या है।

फकीर को झोले में क्‍या-क्‍या है बताना पड़ेगा: संजय सिंह

मीडिया से बातचीत में संजय सिंह ने कहा कि देश के बड़े से बड़े अरबपति और खरबपति भी उस तरह का लाइफ स्टाइल मेंटेन नहीं करते होंगे जिस तरह का लाइफ स्टाइल हमारे मोदी जी मेंटेने करते हैं। उसके बावजूद वे अपने आपको फकीर बताते हैं। वो कहते हैं हम झोला लेकर चले जाएंगे। आप नेता ने कहा कि झोले में क्या-क्या है, यह बताना पड़ेगा। ऐेसे ही आप झोला लेकर थोड़े चले जाएंगे। आपको ऐसे नहीं जाने दिया जाएगा। देश पूछ रहा है कि आपके झोले में क्या-क्या है। ऐसे झोला लेकर नहीं भागने दिया जाएगा।

अपने दोस्‍तों के लिए देश को नीलाम कर रहे मोदी: आप नेता

इससे पहले आप नेता ने आरोप लगाया था कि मोदी और उनकी सरकार देश के लिए नहीं, बल्कि अपने दोस्तों के लिए काम कर रही है। देश की संपत्तियों उनके हवाले कर रहे हैं। वह अपने दोस्तों के लिए देश को नीलाम कर रहे हैं। हम ऐसा होने नहीं देंगे। हम इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे। संजय सिंह ने कहा कि स्पेक्ट्रम बंटवारे में 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने ‘पहले आओ-पहले पाओ’ नीति को रद्द कर दिया था। भाजपा और नरेंद्र मोदी ने भी इस नीति का गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले खूब विरोध किया था। अब भाजपा सरकार इसी नीति को दोबारा लागू करने के लिए कोर्ट पहुंच गई है। इससे वह अपने चंद पूंजीपति दोस्तों को फायदा पहुंचाना चाहते हैं।

मोदी सरकार 5जी घोटाला कर रही है: संजय

संजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया था कि नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार 5जी घोटाला कर रहे हैं और यह अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। आप सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने उद्योगपति दोस्तों का करोड़ों का कर्जा और टैक्स माफ कर दिया और कहते हैं कि झोला लेकर चले जाएंगे। जिस दिन इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, उस दिन एक-एक पैसे का हिसाब होगा। बेईमानों से देश का सारा पैसा वापस लिया जाएगा।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments