Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिअमित शाह को जानकारी नहीं...मै बेटी से मिलने थाईलैंड गई थी, घूमने...

अमित शाह को जानकारी नहीं…मै बेटी से मिलने थाईलैंड गई थी, घूमने नहीं; प्रियंका गांधी

नई दिल्‍ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से अपनी थाईलैंड यात्रा पर उनके कमेंट को लेकर पूछा है कि जब उनके पास सारी जानकारी है तो वो झूठ क्यों बोलते हैं। प्रियंका ने कहा कि वो अपनी बेटी से मिलने थाईलैंड गई थीं जो अमित शाह चुनावी रैलियों में बता रहे हैं। अमित शाह ने 20 अप्रैल को राजस्थान के भीलवाड़ा में कहा था कि राहुल गांधी और प्रियंका हर 3 महीने में विदेश में छुट्टियां मनाते हैं। शाह ने कहा था कि प्रियंका गांधी चुनाव के बीच में थाईलैंड में छुट्टी मनाकर आई हैं। शाह ने कहा था कि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 साल से दीपावली की भी छुट्टी नहीं ली है।

अमित शाह सारी जानकारी रखते है तो झूठ क्‍यों बोलते है: प्रियंका

प्रियंका गांधी नेहरू-गांधी परिवार की पारंपरिक सीट रायबरेली और अमेठी में कैंप कर रही हैं। रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से गांधी परिवार के प्रतिनिधि रहे किशोरी लाल शर्मा लड़ रहे हैं। भाजपा आरोप लगा रही है कि गांधी परिवार सिर्फ चुनाव में अमेठी और रायबेरली आता है। इस आरोप पर प्रियंका ने मंगलवार को कहा- “ये बिल्कुल सच नहीं है। अमित शाह तो बहुत जानकारी रखते हैं। खासकर महिलाओं की। कहां जा रही है, किससे मिल रही है। मैं अपनी बेटी से मिलने गई थी थाईलैंड कुछ दिनों पहले तो अपनी चुनावी सभा में कह रहे थे। हां मैं गई थी। मगर अमित शाह ये बताएं कि उनको ये जानकारी कैसे मिली। जब वो सारी जानकारी रखते हैं तो झूठ क्यों बोलते हैं।”

पीएम मोदी की विकास यात्रा से जोड़ने की अपील की

अमित शाह ने रायबरेली में रविवार को एक रैली में आरोप लगाया था कि सोनिया गांधी ने एमपी फंड का 70 प्रतिशत पैसा अल्पसंख्यकों पर खर्च किया है। उन्होंने पूछा कि रायबरेली ने नेहरू-गांधी परिवार को सालों से जिताया है लेकिन चुनाव जीतने के बाद सोनिया गांधी या उनके परिवार के लोग कितनी बार रायबरेली आते हैं। रायबरेली में तीन दर्जन बड़ी दुर्घटनाएं हुईं लेकिन क्या गांधी परिवार आया। शाह ने भाजपा के उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को जिताकर रायबरेली को पीएम मोदी की विकास यात्रा से जोड़ने की अपील की।

पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है

रायबरेली और अमेठी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान है। 18 मई को यहां चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। अमेठी में भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को उतारा है। अमेठी से तीन बार सांसद रहे राहुल गांधी इस बार केरल की वायनाड के साथ ही रायबरेली से भी लड़ रहे हैं जो उनकी मां सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद से खाली है। स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी में 55 हजार वोट के अंतर से हरा दिया था।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments