Monday, April 13, 2026
No menu items!
HomeराजनीतिED-CBI की जब्‍त राशि गरीबों में बांटेंगे पीएम मोदी, बताया अब तक...

ED-CBI की जब्‍त राशि गरीबों में बांटेंगे पीएम मोदी, बताया अब तक का कितना जमा है पैसा

नई दिल्‍ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)ने प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate)को लेकर खुलकर बात की है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ईडी की तरफ से जब्त(Seized by ED) की हुई राशि को गरीबों में वितरित किए जाने के रास्ते तलाशे जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि ऐसा कब तक हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के काल में ईडी ने काम करना बंद कर दिया था। जबकि, भारतीय जनता पार्टी सरकार में यह खुलकर काम कर रही है।

पद का फायदा उठाकर गरीब लोगों का पैसा लूटा

मीडिया से बातचीत में पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं इसपर काफी विचार कर रहा हूं, क्योंकि मुझे दिल से लगता है कि इन लोगों ने अपने पद का गलत फायदा उठाकर गरीब लोगों का पैसा लूटा है और उन्हें वो वापस मिलना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे कानूनी बदलाव करने पड़े, तो मैं करूंगा। फिलहाल, मैं लीगल टीम का सहयोग ले रहा हूं। मैंने न्यायपालिका को भी मुझे सलाह देने के निर्देश दिए हैं।’

पीएम ने यह भी बताया कि भारतीय दंड संहिता यानी IPC के स्थान पर लाई गई ‘न्याय संहिता’ में भी इस संबंध में कुछ प्रावधान हैं। चैनल से बातचीत में उन्होंने जानकारी दी कि अब तक सरकारी एजेंसियां 1.25 लाख करोड़ रुपये की जब्त कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने खासतौर से पश्चिम बंगाल, केरल और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़े मामलों का जिक्र किया।

पार्टी ने हजारों करोड़ रुपये का फ्रॉड किया

उन्होंने केरल को लेकर कहा, ‘कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थन वाले सहकारी बैंकों में पर्सनल बिजनेस पार्टनरशिप्स के नाम पर लोगों का पैसा ठगा गया। साथ ही उन्होंने हजारों करोड़ रुपये का फ्रॉड किया है। और …लालू जी जब रेल मंत्री थे तब उन्होंने गरीब लोगों को नौकरी देने के नाम पर अपने नाम पर जमीन हासिल की।’ पीएम का कहना है कि वह गरीबों को जमीन लौटाने को लेकर एक डील का सोच रहे हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments